फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से पहले इन देशों ने भी दी है भारत को 10 विकेट से मात, मुंबई में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

Wed, 15 Jan 2020 11:14 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को तीन मैच की सीरीज के पहले एकदिवसीय मुकाबले में बुरी तरह हराया। भारत के दिए 255 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच के शतक की मदद से 37.4 ओवर में ही बिना विकेट खोए ही हासिल कर लिया। यह पहली बार नहीं है, जब किसी टीम ने भारतीय टीम को एकदविसीय मुकाबले में 10 विकेट से मात दी हो। इससे पहले भी चार बार टीम इंडिया ऐसी करारी हार झेल चुकी है। आइए जानते हैं कि कौन से देश की क्रिकेट टीम ने भारत को इससे पहले 10 विकेट से हराया है।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

वन-डे क्रिकेट में भारत की 10 विकेट से पांचवी यह हार है।

  • नवंबर 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
  • दक्षिण अफ्रीका ने साल 2000 में भारत को शारजाह के मैदान पर 10 विकेट से हराया था।
  • साल 1981 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर भारत ने 10 विकेट से मैच गंवाया था।
  • साल 1997 में वेस्टइंडीज (ब्रिजटाउन) में भी भारत को ऐसी ही हार झेलनी पड़ी थी। 
  • जनवरी 2020 मुंबई में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया।
विज्ञापन

3 of 5
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
वन-डे क्रिकेट में 250 से ऊपर के लक्ष्य के मामले में 10 विकेट से ये सिर्फ तीसरी जीत है। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है, अफ्रीकी टीम ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ किम्बर्ली में 279 रन का लक्ष्य हासिल किया था। 2016 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ एजबेस्टन में 255 रनों का लक्ष्य बिना विकेट खोए प्राप्त कर लिया था।

4 of 5
शिखर धवन - फोटो : social media

धवन के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन पूरे

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय प्रारूप में हजार रन पूरे कर लिए। महान सचिन तेंदुलकर (3077 रन), महेंद्र सिंह धोनी (1660), विराट कोहली (1727) और रोहित शर्मा (2047) के बाद वह ऐसा करने वाले 5वें भारतीय हैं। बाएं हाथ के 34 वर्षीय बल्लेबाज धवन के 25 पारियों में 1049 रन हो गए हैं जिसमें चार शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉर्नर और फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
  • वन-डे में लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली बार भारत के खिलाफ किसी भी विपक्षी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक लगाया।
  • एडम जांपा ने विराट कोहली को वन-डे में चौथी बार आउट किया। स्पिनरों की बात करें तो इसके अलावा श्रीलंका के सूरज रणदीव और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान ने कोहली को चार-चार बार आउट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें