सिडनी में अपने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट में 10 हजार टेस्ट रन पूरे करने से एक रन से चूकने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करना अलग ही बात है और भारत के खिलाफ उनके दिमाग में यह आंकड़ा घूमता रहा।
विज्ञापन
2 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ICC
स्मिथ को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिडनी में 38 रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में वह 37 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने वह टेस्ट छह विकेट से जीतकर एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की। स्मिथ ने ‘सेन 1170 ब्रेकफास्ट’ शो पर कहा, 'मैं आंकड़ों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता लेकिन 10000 रन अलग बात है। ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे दिमाग में घूम रहा था। मैच से पहले मीडिया इस बारे में इतनी बात कर रहा था क्योंकि मैं उस आंकड़े के करीब था।'
विज्ञापन
3 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Twitter
‘नंबर 38’ स्मिथ के दिमाग में इतना चल रहा था कि उन्होंने मजाक में कहा कि वह जोश हेजलवुड से हमेशा इसे जोड़कर देखेंगे क्योंकि हेजलवुड का जर्सी नंबर 38 है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि मुझे 38 रन चाहिए। मैं उस रात सोने गया तो हेजलवुड की शर्ट का पीछे का हिस्सा मुझे दिख रहा था क्योंकि उस पर 38 लिखा है। यह अजीब था क्योंकि यह मेरे दिमाग में लगातार घूम रहा था। खुशी की बात यह है कि हम मैच जीतने में सफल रहे लिहाजा यह मायने नहीं रखता था।'
ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दो टेस्ट की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा जिसका पहला टेस्ट 29 जनवरी से गॉल में खेला जाएगा। स्मिथ ने कहा, 'सिडनी में अपने दोस्तों और परिवार के सामने इस आंकड़े तक पहुंचना शानदार होता लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि कैरियर में इस मुकाम तक पहुंच सकूंगा लेकिन यह सपना सच होने जैसा है।'