पंजाब किंग्स के मुख्य कोच नियुक्त किए गए पोंटिंग और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच लैंगर को आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच डेनियल विटोरी के साथ शामिल हो सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और उनके साथी जस्टिन लैंगर भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे। वे अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के साथ 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाली मेगा नीलामी के लिए प्रतिबद्धताओं के कारण कमेंट्री नहीं करते दिखेंगे। ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द एज' के मुताबिक, वहां के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर चैनल सेवन पर नहीं दिखेंगे। आईपीएल के प्रति प्रतिबद्धताओं के कारण चैनल सेवन पर्थ टेस्ट के कुछ हिस्सों के लिए रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर के बिना हो सकता है। इसके साथ ही इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी नुकसान हो सकता है। टीम आगामी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरुआती मैच में एक महत्वपूर्ण बैकरूम कोच खो सकती है।
विज्ञापन
2 of 3
जस्टिन लैंगर और रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच नियुक्त किए गए पोंटिंग और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच लैंगर को आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच डेनियल विटोरी के साथ शामिल हो सकते हैं। विटोरी सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हैं। 'द एज' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अगर (चैनल) सेवन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत के शक्तिशाली क्रिकेट अधिकारियों के खिलाफ अपने हितों की रक्षा करने में कामयाब नहीं होता है तो पोंटिंग, लैंगर और ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच विटोरी पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम की जगह संभवत: जेद्दा में आईपीएल की मेगा नीलामी में पैडल थामते दिखाई पड़ेंगे।'
सेवन का ऑस्ट्रेलिया में मैच के प्रसारण के लिए फॉक्सटेल के साथ सात साल का 1.5 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का करार है। इसके बावजूद कई लोगों को डर है कि वे पोंटिंग या लैंगर को पर्थ टेस्ट के अंतिम तीन कमेंट्री करते नहीं देख पाएंगे। पिछले साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन हुआ था और तब पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थी। तब दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे पोंटिंग पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन नीलामी में भाग लेने के लिए मैच छोड़कर रवाना हो गए थे, जबकि लैंगर मैच के अंत तक बने रहे। विटोरी ने पिछले साल पर्थ टेस्ट समाप्त होने के दो दिन बाद हुई नीलामी में भाग लेने से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने कर्तव्यों को पूरा किया था। 'द एज' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बुधवार सुबह तक इस पर कोई फैसला नहीं किया गया था कि विटोरी पूरे टेस्ट के दौरान टीम के साथ रहेंगे या नीलामी के लिए जल्दी रवाना होंगे।'