फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: कपिल देव और इमरान खान के खास क्लब में शामिल हुए रवींद्र जडेजा, ट्रेविस हेड को बनाया 500वां शिकार

Wed, 01 Mar 2023 05:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जडेजा ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 298 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 503 विकेट हो चुके हैं। उन्होंने 63 टेस्ट में 263 विकेट, 171 वनडे मैचों में 189 विकेट और 64 टी20 मैचों में 51 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बुधवार (एक मार्च) को भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने पहली पारी में चार विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
जडेजा ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 298 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 503 विकेट हो चुके हैं। उन्होंने 63 टेस्ट में 263 विकेट, 171 वनडे मैचों में 189 विकेट और 64 टी20 मैचों में 51 विकेट हासिल किए हैं। जडेजा ने पहले दिन ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ को आउट किया। वह 500 विकेट पूरे करते ही भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के खास क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
कपिल देव के क्लब में जडेजा
रिकॉर्ड की बात करें तो जडेजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने के साथ-साथ 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उसने पहले कपिल देव ने यह उपलब्धि हासिल की थी। कपिल देव ने 356 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9031 रन बनाए थे और 687 विकेट अपने नाम किए थे। 

4 of 5
कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा ऐसा करने वाले 11वें खिलाड़ी
जडेजा पांच हजार रन बनाने के साथ-साथ 500 विकेट पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी हैं। जडेजा और कपिल देव के अलावा पाकिस्तान के वसीम अकरम, इमरान खान, शाहिद अफरीदी, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस, शॉन पोलाक, इंग्लैंड के इयान बॉथम, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी और श्रीलंका के चामिंडा वास यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
पहले दिन मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर पकड़ मजबूत कर ली है। उसने पहली पारी में टीम इंडिया को 109 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक उसने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 47 रन की है। पहली पारी में भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किए गए शुभमन गिल 21 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नमैन ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। नाथन लियोन को तीन सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें