फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: रवि शास्त्री बोले- कोहली के शतक ने सीरीज का रोमांच बढ़ाया, ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरा संकेत

Mon, 25 Nov 2024 10:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

शास्त्री कोहली की अगुआई वाली उस भारतीय टीम के मुख्य कोच थे जिसने 2018-19 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में परचम लहराया था।
विज्ञापन
1 of 5
शास्त्री और कोहली - फोटो : BCCI
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली के शानदार शतक को ऑस्ट्रेलिया के लिए  बुरा संकेत करार देते हुए रविवार को पर्थ में कहा कि पिछले 15 वर्षों में किसी भी विदेशी खिलाड़ी ने इस देश में नियमित तौर पर उनकी तरह प्रभावशाली बल्लेबाजी नहीं की है। कोहली ने पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज के शुरूआती टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट करियर में अपने 30वें शतक के साथ लय में वापसी की। इस 36 साल के खिलाड़ी का यह ऑस्ट्रेलिया में सातवां शतक है। वह महान सचिन तेंदुलकर (छह शतक) को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बन गए।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट कमेंट्री पर कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में सात शतक। बड़ा मौका, बड़े मैदान और दुनिया की सबसे ज्यादा उछाल वाली पिचे। मुझे नहीं लगता कि पिछले 15 साल में किसी विदेशी बल्लेबाज ने इस अंदाज में बल्लेबाजी की होगी। वह दो मैचों में दो शतक लगाते हैं। आप सीरीज के लिए इससे बेहतर मंच तैयार नहीं कर सकते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
शास्त्री और कोहली - फोटो : Twitter
शास्त्री कोहली की अगुआई वाली उस भारतीय टीम के मुख्य कोच थे जिसने 2018-19 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में परचम लहराया था। शास्त्री ने कहा, 'वे उन्हें ‘किंग (राजा)’ कहते हैं। श्रृंखला की शुरुआती मैच में शतक बनाना भारत के लिए काफी अच्छा संकेत है। यह ऑस्ट्रेलिया के नजरिये से बुरा संकेत है।'

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'इस शतक की खुशी उसके चेहरे पर झलक रही थी। यह लाजवाब शतक रहा और मुझे लगता है कि दुनिया भर के प्रशंसक इस खिलाड़ी से ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन देखना चाहते थे।' कोहली ने अपनी शतकीय पारी के बाद मुश्किल समय में साथ देने के लिए पत्नी अनुष्का का शुक्रिया अदा किया। शास्त्री ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक क्षण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शास्त्री और कोहली - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'यह खास पल है। आप यहां उनके परिवार और उनकी पत्नी को देख सकते हैं। उसकी आंख में आंसू होंगे। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। यह उनके लिए बहुत मायने रखता है। वह भारतीय क्रिकेट का बड़ा सेवक होने के साथ दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट के लिए दूत की तरह हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें