भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए कपिल देव ने बल्लेबाजों को जमकर मेहनत करने और मैदान पर अभ्यास करने की सलाह दी है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में 0-3 से व्हाइटवॉश के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। भारत के ज्यादातर बल्लेबाजों को कीवी स्पिनरों के खिलाफ जूझना पड़ा था। यहां तक कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की भी फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स ने जमकर आलोचना की। अब इस पर भारत के महान कप्तान कपिल देव का बयान आया है। उनका मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए सुधार करने का एकमात्र तरीका लगातार अभ्यास करना है और उन्होंने उन्हें बेसिक्स पर वापस जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
2 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
कपिल ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, 'मूल बातों पर ध्यान दें और फिर से शुरुआत से शुरू करें। आप अभ्यास...अभ्यास और अभ्यास करें। अगर आप कहेंगे कि कमरे में बैठकर मैं सुधर जाऊंगा, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यदि आप किसी कठिन समय से गुजर रहे हैं, तो बस ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें। आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे, यह आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।'
विज्ञापन
3 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
पोंटिंग ने कही यह बात
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को यह सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार बताया और भारत की बड़ी हार की भविष्यवाणी की। पोंटिंग के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की यह सीरीज 3-1 से अपने नाम करेगा। पोंटिंग ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में भारत के गेंदबाजी आक्रमण में कुछ कमी है। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। शमी चोट के कारण करीब एक साल से खेल से दूर हैं। उम्मीद थी कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी करेंगे, लेकिन भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिली।
'भारत के लिए मैच में 20 विकेट लेना चुनौती'
पोंटिंग ने कहा, 'शमी ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में एक खाली स्थान छोड़ दिया है। अगस्त में इस बारे में चर्चा हो रही थी कि शमी फिट हो सकेंगे या नहीं। मुझे लगता है कि एक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम में जितने बल्लेबाज हैं, उसे देखते हुए वे ऑस्ट्रेलिया में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।' ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ट्रॉफी के अपने सूखे को समाप्त करने के लिए उत्सुक है। भारत ने 2014-15 के बाद से चार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज जीती है। इनमें 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐतिहासिक जीत शामिल है।