फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारतीय टीम को अभ्यास करते नहीं देख पाएंगे फैंस, दर्शकों की अभद्र टिप्पणियों के बाद लिया गया फैसला

Wed, 04 Dec 2024 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र को देखने के लिए जहां सीमित संख्या में दर्शक पहुंचे थे, वहीं हजारों लोग भारतीय टीम को देखने के लिए एकत्र हुए थे। एडिलेड में अभ्यास सुविधा दर्शक दीर्धा के बहुत करीब है।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में अब भारत के अभ्यास सत्रों में प्रशंसकों को अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम के अभ्यास के दौरान कुछ दर्शकों की ‘अभद्र’ टिप्पणियों से खिलाड़ियों को परेशानी हुई। मंगलवार को अभ्यास सत्र प्रशंसकों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद कुछ फैंस ने अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने देने की बजाय उनसे चौके और छक्कों की मांग करने लगे। इस पर कुछ खिलाड़ी नाराज हो गए। फिर टीम इंडिया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने फैसले के बारे में बताया और आगे किसी भी मैच के लिए अभ्यास सत्र में फैंस की एंट्री पर बैन लग गया।
विज्ञापन

2 of 4
यशस्वी जायसवाल - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र को देखने के लिए जहां सीमित संख्या में दर्शक पहुंचे थे, वहीं हजारों लोग भारतीय टीम को देखने के लिए एकत्र हुए थे। एडिलेड में अभ्यास सुविधा दर्शक दीर्धा के बहुत करीब है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'यह पूरी तरह से अराजकता थी। ऑस्ट्रेलियाई प्रशिक्षण सत्र के दौरान 70 से ज्यादा लोग नहीं आए थे, लेकिन भारत के सत्र के दौरान लगभग 3000 लोग मौजूद थे। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि इतने सारे प्रशंसक आएंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय टीम - फोटो : ICC
उन्होंने कहा, 'सिडनी में पांचवें टेस्ट से पहले भी फैंस के लिए एंट्री की व्यवस्था की गई थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है, क्योंकि खिलाड़ी यहां की गई असभ्य और असंवेदनशील टिप्पणियों से बहुत आहत थे।' एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि प्रशंसकों ने रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को छक्के मारने के लिए उकसाया। कुछ प्रशंसकों ने टीम के खिलाड़ी की फिटनेस पर अभद्र टिप्पणी भी की।
विज्ञापन

4 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
उन्होंने कहा, 'बहुत सारे लोगों की वजह से विराट (कोहली) और शुभमन गिल काफी परेशान दिख रहे थे। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ फेसबुक लाइव कर रहे थे और बल्लेबाज के खेलने के समय जोर-जोर से बात कर रहे थे, जिससे उनका ध्यान भंग हो रहा था। एक प्रशंसक लगातार एक खिलाड़ी से गुजराती में ‘हाय (अभिवादन)’ कहने की रिक्वेस्ट कर रहा था। एक अन्य खिलाड़ी किसी खिलाड़ी के शरीर को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहा था।' एडिलेड में होने वाले डे नाइट टेस्ट के बाद सीरीज के अगले मैच  ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें