फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: घरेलू जमीन पर भारत के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों बाद ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 400+ रन, हेड-स्मिथ ने दिखाया दम

Sun, 15 Dec 2024 02:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

ऑस्ट्रेलिया हेड और स्मिथ की पारियों के दम पर मजबूत स्थिति में दिख रही है और बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। 11 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू जमीन पर पिछली तीन सीरीज में खेले हैं और यह पहली बार हुआ है जब वह भारत के खिलाफ 400+ का स्कोर खड़ा करने में सफल रही है।
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 400 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया। स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क सात रन और एलेक्स कैरी 45 रन बनाकर नाबाद हैं। हेड और स्मिथ के पारियों के बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की वापसी कराई और अब तक कुल पांच विकेट झटके हैं। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और नीतीश रेड्डी को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

2 of 8
ट्रेविस हेड - फोटो : X
बड़े स्कोर की ओर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया हेड और स्मिथ की पारियों के दम पर मजबूत स्थिति में दिख रही है और बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। 11 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू जमीन पर पिछली तीन सीरीज में खेले हैं और यह पहली बार हुआ है जब वह भारत के खिलाफ 400+ का स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। इससे पहले, भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू जमीन पर उसका सर्वोच्च स्कोर 2015 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सात विकेट पर 572 रन रहा है। बुमराह ने हालांकि भारतीय टीम को वापसी कराई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत तीसरे दिन कितनी जल्दी ऑस्ट्रेलियाई पारी को ऑलआउट कर पाता है। 
विज्ञापन

3 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
बुमराह ने दिए थे शुरुआती झटके 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश से प्रभावित हुआ था और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 28 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत ने पहले सत्र में तीन विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन था। शुरुआती सत्र में बुमराह ने उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैक्सीवनी (9) को आउट किया, जबकि नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा दी। 

4 of 8
स्टीव स्मिथ - फोटो : अमर उजाला
हेड-स्मिथ की दमदार साझेदारी
पहले सत्र में तीन झटकों के बाद हेड और स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। एक वक्त 75 रन पर तीन विकेट गंवा चुके ऑस्ट्रेलिया को ये दोनों मिलकर 300 के पार ले गए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी भी हुई। यह टेस्ट में दूसरी बार है जब दोनों ने भारत के खिलाफ 200 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। इतना ही नहीं, हेड और स्मिथ दोनों ही शतक लगाने में सफल रहे। सबसे पहले हेड ने शतक लगाया जो उनका भारत के खिलाफ लगातार दूसरा सैकड़ा है। वहीं, इसके कुछ देर बाद स्मिथ भी शतक लगाने में सफल रहे। 17 महीने में यह स्मिथ के बल्ले से निकला पहला और टेस्ट करियर का कुल 33वां शतक है। 
विज्ञापन

5 of 8
बुमराह जश्न मनाते हुए - फोटो : BCCI
बुमराह ने तोड़ी साझेदारी 
भारत के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा बार 200+ रन की साझेदारी करने वाली जोड़ी रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क की है। इन दोनों ने तीन बार ऐसा किया था। हेड और स्मिथ इस रिकॉर्ड की बराबरी से बस एक कदम दूर हैं। इन दोनों के बीच इस साझेदारी को बुमराह ने तोड़ा। स्मिथ को बुमराह ने रोहित के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने अपनी 101 रन की पारी में 12 चौके लगाए। 
विज्ञापन

6 of 8
ट्रेविस हेड - फोटो : अमर उजाला
हेड ने भारतीय गेंदबाजों को छकाया 
स्मिथ भले ही आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर से हेड भारतीय गेंदबाजों को परेशान करते रहे। हेड भारत के लिए अब तक एक अनसुलझी पहेली रहे हैं। उनकी भारतीय टीम के खिलाफ पिछली सात पारियां इस प्रकार हैं- 152 (160), 140 रन (141 गेंद), 89 रन (101 गेंद), 11 रन  (13 गेंद), 18 रन (27 गेंद), 163 रन (174 गेंद), 90 रन (163 गेंद)। वहीं, गाबा में इस टेस्ट से पहले अपनी पिछली तीन पारियों में वह खाता नहीं खोल सके थे। अब सीधे शतक लगाया है। 
विज्ञापन

7 of 8
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
भारत के खिलाफ जमकर चलता है हेड का बल्ला
हेड भारतीय गेंदबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हो रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाफ इस ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज का बल्ला जमकर चलता है और यही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी नजर आ रहा है। भारत के खिलाफ हेड की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ा। इसके बाद भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में भी रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के खिलाफ सैकड़ा लगाने में सफल रहे। टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाया। फिर एडिलेड टेस्ट में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई और अब तीसरे टेस्ट में शतक लगाकर एक बार फिर टीम को मुश्किल से उबारा।
विज्ञापन

8 of 8
बुमराह - फोटो : BCCI
बूम-बूम बुमराह का फिर चला जादू
एक तरफ जहां हेड और स्मिथ भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे, वहीं बुमराह का जादू एक बार फिर चला। उन्होंने टेस्ट में 12वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया और वह टेस्ट में भारत के दूसरे सफल तेज गेंदबाज बन गए। बुमराह ने इस मामले में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ा जिन्होंने अपने करियर में 11 बार किसी पारी में पांच विकेट लिए हैं। भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में कपिल देव सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 23 बार ऐसा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें