फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एक विकेट लेते ही कपिल देव-जहीर खान के खास क्लब में शामिल

Fri, 06 Dec 2024 05:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

बुमराह एक कैलेंडर वर्ष में 50* टेस्ट विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए। इसी के साथ वह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और जहीर खान के खास क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एक कैलेंडर वर्ष में 50 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एडिलेड टेस्ट के पहले दिन किया। इस कारनामे के साथ बुमराह ने कपिल देव और जहीर खान के खास क्लब में जगह बना ली।
विज्ञापन

2 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
दाएं हाथ के गेंदबाज ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन उस्मान ख्वाजा को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर 31 वर्षीय गेंदबाज ने उस्मान को अपना शिकार बनाया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक कैलेंडर वर्ष में 50* टेस्ट विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए। इसी के साथ वह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और जहीर खान के खास क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन

3 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
बुमराह ने इस साल खेले 11 टेस्ट मैचों में 50* विकेट चटकाए हैं। एडिलेड में जारी दूसरे टेस्ट में वह अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षियों की कमर तोड़ते दिखेंगे। बता दें कि, इससे पहले पर्थ टेस्ट में अनुभवी गेंदबाज ने कुल आठ विकेट चटकाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की थी। उन्हें इस उम्दा गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
विज्ञापन

4 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
बुमराह से पहले भारत के लिए यह कारनामा कपिल देव ने किया था। उन्होंने 1979 और 1983 में क्रमश: 74 और 75 टेस्ट विकेट चटकाए। उनके बाद जहीर खान ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 2002 में 51 विकेट हासिल किए थे। अब इस लिस्ट में बुमराह का भी नाम शामिल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें