फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्लीन बोल्ड होते ही चौंक गए कप्तान कोहली, रशीद की इस गेंद से हुई सिट्टी-पिट्टी गुम

Wed, 18 Jul 2018 02:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

लीड्स में मंगलवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में मेजबान इंग्लैंड टीम ने भारत को 8 विकेट से मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया को न सिर्फ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है बल्कि उसका लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे इंटरनेशनल सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया।

मैच में दिग्गजों से भरी भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरफ फ्लॉप रही। मगर इस बीच एक बात जो सभी की जुबां पर छाई हुई है वह है कप्तान विराट कोहली का विकेट। अगली स्लाइड में जानिए इसकी वजह 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 71 रन बनाकर आउट हो गए थे। विराट को स्पिनर आदिल रशीद ने अपनी एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। 
विज्ञापन

3 of 6
आउट होने के कुछ देर तक तो कप्तान कोहली विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि वह बोल्ड हो चुके हैं। उनके चेहरे पर हैरानी साफ नजर आ रही थी।

4 of 6

पारी का 30वां ओवर रशीद लेकर आए। सामने 71 रन पर खेल रहे विराट कोहली थे। पहली गेंद लेग स्पिन थी। लेग स्टंप पर पिच हुई गेंद ने जबरदस्त टर्न लेते हुए विराट की ऑफ स्टंप की गिल्लियां बिखेरी दी। इस ब्यूटी का मेजबान कप्तान के पास कोई जवाब नहीं था।

अगली स्लाइड में वीडियो

विज्ञापन

5 of 6
आउट होने के बाद विराट के चेहरे के हाव-भाव सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे। मैच के बाद विराट ने इस बात का खुलासा किया कि क्यों आखिर आदिल रशीद की उस गेंद पर वह हैरान रह गए थे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट ने आउट होने को लेकर कहा, 'मैं अंडर-19 के दिनों से रशीद के खिलाफ खेल रहा हूं और वह गेंद बहुत ही खतरनाक थी। ये उन गेंदों में से एक थी, जिस पर खेलने के बाद आप बस 'WOW' कह सकते हैं। मुझे हैरानी होती है कि उनकी गेंदों में समय के साथ टर्न कम हो चुका है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें