फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-A vs AUS-A: रियान पराग का जलवा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाए सर्वाधिक रन, श्रेयस-प्रभ भी चमके

Mon, 06 Oct 2025 12:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा दिखा। रियान, श्रेयस और प्रभसिमरन जहां सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, वहीं निशांत संधु, आयुष बदोनी और अर्शदीप ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए।
विज्ञापन
1 of 5
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए - फोटो : ANI
भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ कानपुर में खेली गई तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। रविवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। जवाब में भारत ने 46वें ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रभसिमरन सिंह (102 रन), कप्तान श्रेयस अय्यर (62 रन) और रियान पराग (62 रन) इस जीत के हीरो रहे।

इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा दिखा। रियान, श्रेयस और प्रभसिमरन जहां सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, वहीं निशांत संधु, आयुष बदोनी और अर्शदीप ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए। भारत-ए ने पहला मैच 171 रन से जीता था। वहीं, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिय-ए ने डकवर्थ लुईस नियम से नौ विकेट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

2 of 5
रियान पराग - फोटो : PTI
रियान पराग का जबरदस्त प्रदर्शन
इस अनऑफिशियल वनडे सीरीज में असम के युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान खींचा। तीन मैचों की इस सीरीज में पराग ने 187 रन बनाए और वह सीरीज के टॉप रन-स्कोरर रहे। उन्होंने पहले वनडे में 67 रन (42 गेंद), दूसरे वनडे में 58 रन (54 गेंद) और तीसरे वनडे में 62 रन (58 गेंद) की ताबड़तोड़ पारियां खेलीं। उनका स्ट्राइक रेट 123.84 का रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है।

IND-A vs AUS A वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
रियान पराग 3 187 62.33 123.84
श्रेयस अय्यर 3 180 60.00 116.88
प्रभसिमरन सिंह 3 159 53.00 121.37
कूपर कॉनॉली 3 147 73.50 145.54
मैकेंजी हार्वी 3 145 72.50 118.85
प्रियांश आर्य 1 101 101.00 120.24
तिलक वर्मा 2 97 48.50 75.78
जैक एडवर्ड्स 2 89 89.00 120.27
लैचलन शॉ 3 77 38.50 116.67
लियाम स्कॉट 3 73 36.50 112.31
विज्ञापन

3 of 5
रियान पराग - फोटो : PTI
श्रेयस और प्रभसिमरन ने भी दिखाया दम
रियान के अलावा टीम इंडिया ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों में 180 रन बनाए, औसत रहा 60.00 जबकि स्ट्राइक रेट 116.88 का रहा। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी तीन मैचों में 159 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारतीय पारी को हर मैच में स्थिरता दी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

IND-A vs AUS A वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के
बल्लेबाज छक्के
रियान पराग 9
प्रभसिमरन सिंह 9
कूपर कॉनॉली 9
लियम स्कॉट 6
श्रेयस अय्यर 5
प्रियांश आर्य 5

4 of 5
श्रेयस और प्रभसिमरन - फोटो : ANI
गेंदबाजी में निशांत और अर्शदीप का जलवा
गेंदबाजी विभाग में निशांत सिंधु भारत ए के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन मैचों में छह विकेट झटके, इस दौरान उनका औसत 21.83 का रहा और इकोनॉमी भी काबिल-ए-तारीफ रही। वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर आयुष बदोनी ने भी चार-चार विकेट चटकाए और मिडिल ओवर्स में महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू दिए। रवि बिश्नोई ने भी अपने स्पेल में असर छोड़ा और विपक्षी टीम को रन बनाने से रोका। इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर तनवीर सांघा ने लिए। उन्होंने सात विकेट झटके।

IND-A vs AUS A वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट
तनवीर सांघा 3 7
निशांत सिंधु 3 6
टॉड मर्फी 2 5
विल सदरलैंड 2 4
जैक एडवर्ड्स 2 4
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशांत सिंधु - फोटो : ANI
भारत के लिए शानदार संकेत
इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए भविष्य की उम्मीदें बढ़ाता है। पराग की बल्लेबाजी, अय्यर की कप्तानी और गेंदबाजों की लय ने दिखा दिया कि भारत के बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है। रियान पराग के लगातार तीन अर्धशतकों ने उन्हें राष्ट्रीय टीम की दहलीज पर खड़ा कर दिया है, जबकि अय्यर और प्रभसिमरन का अनुभव टीम को और निखारता है। अय्यर को भारतीय वनडे टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

भारत के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे, जबकि रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। विराट कोहली की भी इस सीरीज के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 19 अक्तूबर को, दूसरा वनडे 23 अक्तूबर को और तीसरा वनडे 25 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें