फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के इकरम अली ने हासिल की खास उपलब्धि, सचिन को छोड़ा पीछे

Fri, 05 Jul 2019 09:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इकरम अली - फोटो : social media
गुरुवार को विंडीज और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल से बाहर हो चुकीं दोनों ही टीमों का वर्ल्ड कप का ये आखिरी मुकाबला रहा। मैच में विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए और अफगानिस्तान को 312 रनों का लक्ष्य दिया। 

अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी इकरम अली खील ने विंडीज के खिलाफ अर्धशतक लगाया। इसी के साथ इकरम ने एक खास मुकाम भी हासिल कर लिया। 
 
विज्ञापन

2 of 7
अफगानिस्तान
18 वर्षीय इकरम अली वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इकरम ने आउट होने से पहले 93 गेंदों में शानदार 86 रन बनाए। साथ ही उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
तमीम इकबाल - फोटो : pti
वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल के नाम है। तमीम ने साल 2007 में मात्र 17 साल और 362 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था। 

4 of 7
मुश्फिकुर रहीम
तमीम के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं बांग्लादेश के ही मुशफिकुर रहीम। उन्होंने भी 2007 में ही मात्र 18 साल और 197 दिन में ये कारनामा किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
mohammed ashraful
तीसरे स्थान पर हैं बांग्लादेश के ही अन्य खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल। उन्होंने साल 2003 में 18 साल और 234 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। 
विज्ञापन

6 of 7
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान - फोटो : ESPN
वहीं अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज इकरम अली ने ये कारनामा 18 साल और 278 दिन की उम्र में किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sachin Tendulkar
बात करें सचिन तेंदुलकर की तो उन्होंने 1992 में 18 साल और 315 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें