फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन से लेकर गांगुली तक, इन 5 खिलाड़ियों ने 1999 विश्व कप में मचाई थी धूम

Wed, 24 Apr 2019 06:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सचिन और द्रविड़
क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण 30 मई से इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। दो बार की विश्व कप विजेता टीम इंडिया को इस बार भी विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

इंग्लैंड एक बार फिर 20 साल बाद विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। इसके पहले इंग्लैंड ने 1999 में विश्व कप का आयोजन किया था। उस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीता था। 

उस विश्व कप में भारत ने सुपर सिक्स तक का सफर तय किया था। टीम इंडिया ने 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ विश्व कप के अभियान को खत्म किया था। मगर इन 5 खिलाड़ियों ने अपने खेल से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया लिया था।
विज्ञापन

2 of 6
गांगुली - फोटो : social media
सौरव गांगुली
विश्व कप के 21वें मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने श्रीलंका के खिलाफ 158 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 183 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। यह उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है। इस मैच में टीम इंडिया को 157 रन से जीत मिली थी।
विज्ञापन

3 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media
सचिन तेंदुलकर
विश्व कप के 15वें मुकाबले में 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने केन्या के खिलाफ 101 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की मदद से 140 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस मैच को भी भारत ने 94 रन से जीता था।

 

4 of 6
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़
इस मैच में टीम इंडिया के 'द वॉल' कहे जाने वाले द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 47 रन से हराया था।
विज्ञापन

5 of 6
अजय जडेजा
अजय जडेजा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मैच में अजय जडेजा ने 138 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 100 रन का नाबाद शतकीय पारी खेली थी। बावजूद इसके टीम इंडिया को 77 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेंकटेश प्रसाद
वेंकटेश प्रसाद
पाकिस्तान के खिलाफ खेले इस मुकाबले में वेंकटेश प्रसाद ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने 9.3 ओवर में 27 न देकर 5 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 2.84 का था। इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। भारत ने इस मुकाबले को 47 रन से जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें