फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले टी-20 विश्व कप में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव

Mon, 06 Feb 2017 06:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ICC
अंतरराष्ट्रीक क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। आईसीसी का यह फैसला मैदान में होनी वाली गड़बड़ी और गलत फैसलों को रोकने के मद्देनजर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
क्रिकेट - फोटो : as
आईसीसी ने निर्णय के अनुसार अगले वर्ल्ड टी-20 में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का इस्तेमाल किया जागा। साथ ही आईसीसी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी और महिला वर्ल्ड कप में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
ICC - फोटो : ICC
इस खबर की घोषणा आईसीसी के प्रमुख कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने की। इस फैसले को हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच संपन्न हुई टी-20 सीरीज को ध्यान में रखकर लिया गया है। इस सीरीज के दौरान अंपायरों के कुछ फैसलों की कड़ी आलोचना हुई थी।

4 of 5
जो रूट - फोटो : ESPN
इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन अंपायरों के फैसले से खासे नाराज थे और उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में डीआरएस लागू करने की वकालत की थी। दरअसल, जो रूट को नागपुर टी20 अंतर्राष्ट्रीय में गलत तरीके से आउट देने के बाद डीआरएस की मांग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लैंड कप्तान इयॉन मॉर्गन - फोटो : twitter
अंपायर ने अंतिम ओवर में रूट को पगबाधा आउट करार दिया, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम मैच जीतते-जीतते हार गई थी। क्रिकेट खेलने वाले प्रत्येक देश को DRS की महत्ता समझ आने लगी है जिसके चलते आईसीसी ने वर्ल्ड टी20 जैसे प्रतिष्टित टूर्नामेंट में DRS को लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें