मुंबई टेस्ट में शानदार दोहरा शतक लगाने वाले विराट कोहली और मैच में 12 विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढ़केलने वाले रविचंद्रन अश्विन आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अपने करियर के की सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गए हैं। टीमों की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर एक पायदान पर काबिज है। उसने मुंबई टेस्ट जीतकर अपनी स्थिति सुदृढ़ कर ली है।
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे विराट और अश्विन
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
मुंबई टेस्ट में 235 रनों की शानदार पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को हालिया जारी रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ और वह टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पिछली रैंकिंग में वह तीसरे स्थान पर थे। विराट से ऊपर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ हैं। तीसरे पायदान पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। पिछली रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर थे। विराट कोहली के अब 886 रैंकिंग अंक हैं। वह नंबर एक पर काबिज स्टीव स्मिथ से 11 रैंकिंग अंक पीछे हैं। स्मिथ के 897 रैंकिंग अंक हैं। ताजा रैंकिंग में आठवें नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं उनके 756 रेटिंग प्वाइंट हैं।
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे विराट और अश्विन
3 of 7
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
वहीं भारत के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई टेस्ट में 12 विकेट लिए थे। वह 904 रेटिंग अंकों के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज श्रीलंका के रंगना हेराथ से 37 अंक आगे हैं। अश्विन के अतिरिक्त टॉप टेन में बांए हाथ के गेंदबाज रविंद्र जडेजा हैं। जडेजा को भी लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है। 6वें स्थान पर काबिज जड़ेजा के 813 प्वाइंट हैं। इसके बाद 20वें स्थान पर मोहम्मद शमी हैं। इशांत शर्मा 25वें पायदान पर हैं।
आईसीसी रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे विराट और अश्विन
4 of 7
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
अश्विन मुथैया मुरलीधरन के बाद सर्वश्रेष्ठ रेंटिंग वाले ऑफ स्पिनर और कुल पांचवें स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने 2015 का अंत भी शीर्ष टेस्ट गेंदबाज के तौर पर किया था। लगातार दूसरे साल वह साल का अंत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में कर रहे हैं। अश्विन ने हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भी अपना पहला स्थान कायम रखा है। दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं जबकि तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स कब्जा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे विराट और अश्विन
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
मुंबई में दोहरा शतक लगाने के बाद भारतीय कप्तान कोहली 53 अंक अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे हैं। कोहली को ताजा रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है इसके साथ ही वह अब खेल के तीनों फॉर्मेट में एक ही समय में टॉप पर पहुंचने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। एकदिवसीय रैंकिंग में कोहली दूसरे और टी-20 में पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे विराट और अश्विन
6 of 7
कीटन जेनिंग्स
- फोटो : espncricinfo
मुंबई टेस्ट में शतक लगाने वाले मुरली विजय और जयंत यादव को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। विजय पांच स्थान की छलांग लगाकर 24वें नौवें नंबर पर आकर शतक लगाने वाले जयंत 31 स्थान की छलांग लगाकर 56वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के कीटन जेनिंग्स भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैकिंग में स्थान बनाने में सफल हुए हैं। उन्हें रैंकिंग में 64वां स्थान हासिल हुआ है।
आईसीसी रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे विराट और अश्विन
7 of 7
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
टीमों की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया पहले स्थान पर काबिज है। दूसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड और पहले नंबर पर स्थित टीम इंडिया के बीच 10 अंकों का अंतर है। भारत के 115 रेटिंग अंक हैं जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 105-105 अंक हैं।