फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से धोनी के घर के बाहर धरना-प्रदर्शन करते गावस्कर

Sat, 07 Jan 2017 12:49 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और सुनील गावस्कर - फोटो : Google Plus
महेंद्र सिंह धोनी द्वार टी-20 और वनडे की कप्तानी छोड़ने के बाद दुनिया भर से अगल-अलग तरीके के कमेंट आ रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया के एक पूर्व दिग्गज ने एक अनोखी बात कहकर सबको चौंका दिया।एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनस सुनील गावस्कर ने धोनी के केवल कप्तानी छोड़ने पर खुशी जताई उन्होंने कहा कि शुक्र है कि धोनी ने संन्यास की घोषणा नहीं की। 

 
विज्ञापन

अगर धोनी संन्यास ले लेते तो धरने पर बैठ जाता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ओपनर 

2 of 5
सुनील गवास्कर - फोटो : getty
गावस्कर ने आगे कहा कि धोनी अभी भी टीम इंडिया के लिए बहुत योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि यदि धोनी एक खिलाड़ी के तौर पर भी संन्यास लेते तो उनकी वापसी के लिए उनके घर के आगे धरने पर बैठने वाला मैं पहला व्यक्ति होता। गावस्कर ने आगे कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में वह अब भी विस्फोटक हैं। वह एक ओवर में मैच का पासा पलट देता है। भारत को एक खिलाड़ी के रूप में उनकी सख्त जरुरत है। मुझे खुशी है कि उन्होंने एक प्लेयर के तौर पर टीम में बने रहने का फैसला किया है।

 
विज्ञापन

अगर धोनी संन्यास ले लेते तो धरने पर बैठ जाता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ओपनर 

3 of 5
धोनी रन आउट
गावस्कर ने कहा कि धोनी के कप्तान नहीं रहने से उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में टीम को मदद मिलेगी। विराट कोहली निश्चित तौर पर उन्हें नंबर 4 या 5 पर बल्लेबाजी के लिए उपयोग करेगा क्योंकि इससे नीचे उन्हें बल्लेबाजी के लिए उतारने का कोई मतलब नहीं बनता है। वह फिनिशर हैं, लेकिन वह नंबर 4 या 5 पर उतरकर बड़ी पारी खेल सकते हैं। ऐसे में वह फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। 

 

अगर धोनी संन्यास ले लेते तो धरने पर बैठ जाता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ओपनर 

4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने बतौर खिलाड़ी धोनी के बारे में कहा कि धोनी के लिए विकेट कीपिंग अब और आसान हो जाएगी। क्योंकि अब उन्हें गेंदबाजी और फील्डिंग में बदलाव के बारे में अधिक नहीं सोचना पड़ेगा। वह अपना सारा ध्यान फील्डिंग पर लगा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर धोनी संन्यास ले लेते तो धरने पर बैठ जाता दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ओपनर 

5 of 5
विराट-धोनी - फोटो : PTI
नए कप्तान विराट के लिए वह मददगार साबित होंगे। गावस्कर ने कहा कि दोनों( धोनी-कोहली) मैदान पर एक दूसरे के पूरक बन सकते हैं। सीमित ओवरों की क्रिकेट में बहुत तेजी से बदलाव करने होते हैं ऐसे में धोनी के अनुभव और शांत चित्त होने का फायदा विराट को जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें