फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के बाद आलोचकों को माही का करारा जवाब, बोले- भगवान ने बहुत ताकतवर बनाया मेरे हाथ ही काफी

Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

IPL के 11 वें सीजन में रविवार को हुए दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स पर 4 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। भले ही मैन ऑफ द मैच तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले पंजाब के क्रिस गेल को बनाया गया। मगर दिल चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीत लिया। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक सभी ने धोनी की 79 रन की जूझारी पारी की जमकर तारीफ की। मैच के बाद तो माही ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

2 of 4

महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन की पहली हार मिलने के बाद कहा कि “मेरे दिमाग में इस समय बहुत कुछ नहीं चल रहा है. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की मुजीब ने इस मैच में अंतर पैदा किया. मुझे नहीं लगता कि इस समय काफी ओस थी उन्होंने हमसे काफी अच्छा खेला। हमें कुछ जगहों पर सुधार की जरूरत है। क्रिस ने पहली पारी में बल्लेबाज़ी से और फिर दूसरी पारी में मुजीब ने गेंदबाजी से इस मैच में अंतर पैदा कर दिया। ये एक काफी करीबी मैच था। हमें गेंदबाज़ी में थोडा चालक बनने की जरूरत है।'

विज्ञापन

3 of 4

'मैं अभी अपनी कमर की चोट के बारे में अधिक नहीं बता सकता लेकिन वह अब कुछ ठीक है। ज्यादा पीठ के इस्तेमाल की जरूरत नहीं। भगवन ने मुझे काफी शक्ति दी है। मेरे हाथ ही काफी है। मुझे इन सब चोट से अधिक असर नहीं पड़ता है। आपको खेल के दौरान थोडा कठोर बनना पड़ता है।'

विज्ञापन

4 of 4
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी बल्लेबाजी महेंद्र सिंह धोनी के इर्द-गिर्द ही थी। वैसे तो मैच का नतीजा एक गेंद शेष रहते ही हो चुका था। पूरी दुनिया जान चुकी थी कि चेन्नई सुपरकिंग्स यह मैच हार गई। मगर काफी लंबे समय के बाद सभी को विंटेज धोनी देखने को मिला जिन्होंने चेन्नई की इस मैच में जीत की उम्मीद अंतिम 3 गेंदों तक जगा कर रखी लेकिन जीत ना दिला सके। चोटिल होने के बावजूद धोनी ने आखिरी गेंद पर जो करीब 100 मीटर लंबा छक्का जड़ा उसने आलोचकों को बता दिया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच फिनिशर के तौर पर जाना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें