फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का खुलासा, 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में इस गेंदबाज से डर गए थे

Thu, 05 Oct 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्हें किस गेंदबाज से डर लग रहा था। विराट ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ एक चैट शो में 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की यादें ताजा की।
विज्ञापन

2 of 5
लसित मलिंगा
कप्तान कोहली ने कहा, '2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में मुझे श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की यॉर्क गेंदों का सामना करने में डर लग रहा था। मुझे डर लग रहा था मलिंगा यॉर्कर नहीं डाले। मैं पहले से ही नर्वस था। लेकिन 2-3 गेंद खेलने के बाद, मैं सेटल हो गया।'
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN
बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 अप्रैल 2011 को वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करके महेला जयवर्धने (103*) के शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए। इसके बाद लसिथ मलिंगा ने भारतीय ओपनर्स वीरेंदर सहवाग (0) और सचिन तेंदुलकर (18) को जल्दी-जल्दी आउट करके मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : SELF
फिर गौतम गंभीर (97) ने विराट कोहली (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई थी। कोहली उस समय विश्व क्रिकेट के उभरते हुए बल्लेबाज थे, लेकिन तब उन्हें दिग्गज बल्लेबाज की उपाधि नहीं मिली थी। टीम इंडिया ने 28 साल बाद 2011 में विश्‍व कप अपने नाम किया था। फाइनल में गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी (91*) की शानदार बल्‍लेबाजी की बदौलत टीम ने आसानी से श्रीलंका द्वारा दिए गए चुनौतीपूर्ण लक्ष्‍य का पीछा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
वर्ल्‍ड कप के बाद की सीरीज में विराट कोहली की बल्‍लेबाजी निखरती चली गई। साल 2012 में, श्रीलंका के खिलाफ 43 ओवर में 321 रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 133 रनों की शानदार पारी खेली थी। वन-डे क्रिकेट इतिहास की सबसे अच्‍छी पारियों में से एक माने जाने वाली इसी पारी में एक समय कोहली ने मलिंगा की गेंदों पर खूब शॉट जमाए थे। मलिंगा के एक ओवर में कोहली ने 2,6,4,4,4,4 (26 रन) बंटोरे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें