फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे विश्व कप के लिए कितना तैयार भारत?: टीम प्रबंधन और चयनकर्ता के सामने कई चुनौतियां, चोट ने बढ़ाई चिंता

Fri, 09 Oct 2026 10:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वनडे विश्व कप 2027 को होने में अब एक साल का समय शेष है, लेकिन सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी, लेकिन उसके सामने कई ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब मिलना अभी बाकी है। आइए जानते हैं विश्व कप को देखते हुए भारत के लिए क्या चुनौतियां हैं और टीम इंडिया इसके लिए कितनी तैयार है...
विज्ञापन
1 of 6
गंभीर और गिल - फोटो : IANS
वनडे विश्व कप 2027 का कार्यक्रम घोषित हो चुका है और इसके साथ ही इस वैश्विक टूर्नामेंट का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में अगले साल यह विश्व कप खेला जाना है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज सात अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। हालांकि, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के सामने भारतीय टीम को लेकर कई बड़े सवाल हैं, जिनका जवाब और समाधान वक्त रहते खोजना है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वनडे विश्व कप 2027 - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में भारत का कार्यक्रम
भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सात अक्तूबर को गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। ये मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। इसके बाद भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 10 अक्तूबर को जोहानिसबर्ग में होगा। फिर भारतीय टीम 14 अक्तूबर को अफगानिस्तान, 17 अक्तूबर को क्वालिफायर-ए टीम और ग्रुप चरण के अंतिम मैच में 24 अक्तूबर को सह मेजबान जिम्बाब्वे का सामना करेगी। आइए जानते हैं भारतीय टीम के सामने क्या चुनौतियां हैं...
विज्ञापन

3 of 6
रोहित-गिल - फोटो : ANI
तैयार नहीं बैकअप ओपनर
वनडे विश्व कप 2027 में शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी का आगाज करेंगे यह बात तो अब लगभग तय नजर आ रही है, लेकिन अगर इन दोनों बल्लेबाजों में से कोई एक चोटिल हो जाता है, तो भारत ने अब तक बैकअप ओपनर तैयार नहीं किए हैं। यशस्वी जायसवाल को हर बार वनडे टीम में चुना जाता है, लेकिन वह बेंच पर ही बैठे रह जाते हैं। यशस्वी ने अपने वनडे करियर में कुल छह मैच खेले हैं, जबकि इस साल उन्हें सिर्फ दो वनडे खेलने का मौका मिला है। टीम मैनेजमेंट अगर ईशान को विकल्प के तौर पर देख रहा है, तो उन्होंने भी साल 2026 में महज पांच वनडे मैच खेले हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में यशस्वी को मौका नहीं मिला था।

4 of 6
गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
मध्य क्रम भी चुनौती
भारतीय टीम के सामने मध्यक्रम भी बड़ी चुनौती नजर आ रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में ईशान किशन एक मैच में नंबर चार पर खेले थे, तो एक मुकाबले में श्रेयस अय्यर को इस स्थान पर उतारा गया था। केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन को भी लगातार बदला गया है। कई बार खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम प्रबंधन को संयोजन में बदलाव करने पड़ रहे हैं। भारत को वनडे विश्व कप से पहले अब 11 वनडे मैच और एशिया कप ही खेलना है, ऐसे में मध्यक्रम का संयोजन क्या होगा यह तय करना जरूरी है। निचला क्रम में भी चिंता का विषय है, क्योंकि वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : ANI
दूसरा विकेटकीपर कौन?
वनडे विश्व कप 2027 में भारत के लिए विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालने के प्रबल दावेदार केएल राहुल हैं। केएल राहुल आमतौर पर वनडे में विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आए हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में राहुल के लिए विकेटकीपिंग एक चुनौती साबित हो सकती है। ऋषभ पंत को टीम से बाहर करके यह संदेश दे दिया गया है कि वह शायद टीम की योजना में फिट नहीं बैठ रहे हैं। ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर वनडे में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि दूसरा विकेटकीपर कौन होगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आकाश-प्रसिद्ध-अर्शदीप-बुमराह - फोटो : PTI/BCCI-X
तय नजर नहीं आ रहा तेज गेंदबाजी अटैक
दक्षिण अफ्रीका के कंडिशंस में तेज गेंदबाजों का रोल काफी अहम होगा। भारतीय टीम का पेस अटैक विश्व कप के लिए क्या होगा इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जसप्रीत बुमराह ने पिछले वनडे विश्व कप के बाद से अब तक महज दो2 ही वनडे मुकाबले खेले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुए वनडे सीरीज में बुमराह को वनडे टीम में नहीं रखा गया था। वहीं, कुछ नए खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया गया है जिससे पता चलता है कि टीम प्रबंधन इन खिलाड़ियों को भी विश्व कप के लिए तैयार कर रहा है।

प्रसिद्ध कृष्णा का बार-बार चोटिल होना चिंता का विषय है। अर्शदीप टी20 की तरह वनडे में उतने असरदार नजर नहीं आए हैं। गुरनूर बरार को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर आजमाया जा रहा है लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज में वह काफी महंगे साबित हुए थे। हर्षित राणा भी इन दिनों चोटों से जूझते नजर आए हैं। बैकअप गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी के बाद यह भी देखना होगा कि क्या मोहम्मद शमी वनडे टीम में जगह बना पाते हैं। कुल मिलाकर भारत के सामने चयन की समस्या है जिसे लेकर उसे जल्द स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें