फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितना तेज दौड़ते हैं विराट कोहली? VIDEO में दिखी सच्चाई, मंदीप को अब देना है कप्तान को जवाब

Fri, 04 May 2018 04:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक सबसे ज्यादा सिंगल चुराने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 8 मैचों में 349 रन बनाने वाले विराट कोहली इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस दौरान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 113 सिंगल लिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
फैंस तक यह संदेश पहुंचाने के लिए विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जो बताता है कि रन मशीन मैदान पर कितनी तेज दौड़ती है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुक हैं।।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
दरअसल इस वीडियो में विराट कोहली आरसीबी के खिलाड़ियों को उनसे तेज दौड़ने का चैलेंज दे रहे हैं। वीडिया में विराट कोहली ने क्रीज पर 8.90 सेकंड में तीन रन दौड़कर लिए।

4 of 5
-
इसके बाद ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने टीममेट मनदीप सिंह को उनसे तेज दौड़ने की चुनौती दे डाली। बता दें कि यह वीडियो एक स्पोर्ट्स वीयर कंपनी के कैंपेन के तहत शूट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mandeep singh with anushka sharma
वहीं अब फैंस की निगाहें आरसीबी के शानदार मैच फिनिशर मनदीप सिंह पर टिकी हैं। फैंस को उम्मीद है कि मनदीप विराट कोहली की इस चेतावनी का जवाब जल्द ही उन्हें देंगे।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें