फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पहले टेस्ट की मेजबानी के लिए होलकर स्टेडियम ने कसी कमर

Thu, 30 Jun 2016 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होलकर स्टेडियम
भारत आर न्यूजीलैंड की बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम आ चुका है। कानपुर और कोलकाता के बाद, इस सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में 8 अक्टूबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन

अपने पहले टेस्ट की मेजबानी के लिए होलकर स्टेडियम ने कसी कमर

2 of 5
होलकर स्टेडियम
होलकर स्टेडियम इसी के साथ टेस्ट मैचों की मेजबानी का डेब्यू करेगा। करीब 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम की तैयारियों के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन ने कमर कस ली है। इस मैच के लिए तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

अपने पहले टेस्ट की मेजबानी के लिए होलकर स्टेडियम ने कसी कमर

3 of 5
होलकर स्टेडियम
भारत और न्यूजीलैंड किसी भी फॉर्मेट में पहली बार इस मैदान पर भिडेंगे। असोसिएशन के सचिव मिलिंद कांमादिकर का कहना है कि आशंकाओ के चलते पहले से तैयारी की जा रही थी, मगर मैच फाइनल होने के बाद तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं।

अपने पहले टेस्ट की मेजबानी के लिए होलकर स्टेडियम ने कसी कमर

4 of 5
होलकर स्टेडियम
पिछली बार ये दोनों टीमें इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 15 दिसंबर 1988 को टकराईं थी, जब दिलीप वेंगसरकर की अगुवाई में भारतीय टीम ने जॉन राइट की कीवी टीम को 53 रनों से मात दी थी। उस दिन के बाद से भारत इस शहर में कोई भी मैच नहीं हारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पहले टेस्ट की मेजबानी के लिए होलकर स्टेडियम ने कसी कमर

5 of 5
होलकर स्टेडियम
इंदौर में आखरी मैच 14 अक्टूबर 2015 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था, जिसे भारत ने 22 रन से जीता था। उम्मीद है कि टेस्ट में भी टीम इंडिया का अजेय अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें