फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता टेस्ट में बना ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड 

Tue, 04 Oct 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
अश्विन - फोटो : getty
कोलकाता में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए ऐतिहासिक 250वें घरेलू टेस्ट में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। यह रिकॉर्ड दोनों ही देशों की साझेदारी से बना है। इस टेस्ट में बल्लेबाज बल्ले से ज्यादा पैर से खेलते दिखाई दिए। इसी वजह से इस टेस्ट में भारतीय सरजमीं में सबसे ज्यादा एलबीडब्ल्यू का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। मैच की चौथी पारी में जैसे ही कीवी कप्तान रॉस टेलर अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए इस पल के साथ यह मैच रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वह मैच में पगबाधा आउट होने वाले 14वें खिलाड़ी थे। यह गिनती यहीं नहीं रुकी इसके बाद मिचेल सेंटनर भी मोहम्मद शमी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए और मैच में पगबाधा आउट होने वाले 15वें खिलाड़ी बने। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अश्विन - फोटो : getty
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। भारत की पहली पारी में 3 खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी में 5 खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद भी  एलबीडब्ल्यू आउट होने का सिलसिला थमा नहीं, दूसरी पारी में 4 भारतीय बल्लेबाज पगबाधा आउट हुए। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी 3 खिलाड़ी पगबाधा हुए और मैच में यह संख्या कुल 15 तक पहुंच गई। 

इससे पहले भारत की धरती पर एक टेस्ट में सबसे ज्यादा पगबाधा का रिकॉर्ड 1996-97 में अहमदाबाद में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में बना था। इस मैच में कुल 13 खिलाड़ी पगबाधा आउट हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें