फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NAM: दिल्ली में आया ईशान किशन का तूफान, भारत ने टी20 विश्वकप में पावरप्ले का अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया

Thu, 12 Feb 2026 07:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 3
ईशान किशन - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप 2026 में भारत का गुरुवार को नामीबिया से सामना हो रहा है। इस मैच में ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों के धागे खोल दिए। उन्होंने अर्धशतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी दीं। बता दें कि, देश की राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा विश्व कप का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है; जिसमें मेहमानों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इस मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 3
ईशान किशन - फोटो : PTI
युवराज की बराबरी
इस मैच में सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक
बल्लेबाज गेंदें विपक्षी टीम जगह  साल
युवराज सिंह 12 इंग्लैंड डरबन 2007
केएल राहुल 18 स्कॉटलैंड दुबई 2021
रोहित शर्मा 19 ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 2024
युवराज सिंह 20 ऑस्ट्रेलिया डरबन 2007
ईशान किशन 20 नामीबिया दिल्ली 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ईशान किशन-तिलक वर्मा - फोटो : PTI
पावरप्ले में भारत का जलवा
इसके अलावा ईशान किशन टी20 विश्व कप में पावरप्ले में अर्धशतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय बन गए। इससे पहले यह कारनामा केएल राहुल (2021) और रोहित शर्मा (2024) ने किया था। भारत ने इस दौरान पावरप्ले का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। टीम ने शुरुआती छह ओवर में नामीबिया के खिलाफ एक विकेट पर 86 रन बनाए। यह टीम इंडिया का टी20 विश्व कप में पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का यह तीसरा पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। 

टी20 विश्व कप में पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर
स्कोर (पावरप्ले) टीम विपक्षी टीम जगह साल
92/1 वेस्ट इंडीज अफगानिस्तान ग्रोस आइलेट 2024
91/1 नीदरलैंड्स आयरलैंड सिलहट 2014
89/3 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) 2016
86/1 भारत नामीबिया दिल्ली 2026

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर
स्कोर (पावरप्ले) विपक्षी टीम जगह साल/ टूर्नामेंट
95/1 इंग्लैंड मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) 2025
94/2 न्यूजीलैंड गुवाहाटी 2026
86/1 नामीबिया दिल्ली 2026 (टी20 विश्व कप)
82/2 स्कॉटलैंड दुबई 2021 (टी20 विश्व कप)
82/1 बांग्लादेश हैदराबाद 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें