फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर के वो 10 क्रिकेटर्स, जिन्होंने मॉडल्स या एक्ट्रेसेस से रचाई शादी

Fri, 11 Dec 2020 09:44 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
मॉडल्स से शादी करने वाले क्रिकेटर्स - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट स्टार्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस या मॉडल की लव स्टोरी का कनेक्शन बहुत पुराना है। अक्सर हम क्रिकेटर की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस या मॉडल के साथ जोड़ियां बनते देखते हैं। आज यानी शुक्रवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली शादी की सालगिरह मनाएंगे। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं दुनिया के 10 क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने एक्ट्रेसेस या मॉडल से शादी रचाई।
विज्ञापन

2 of 11
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज यानी शुक्रवार को शादी की सालगिरह मनाएंगे। विरुष्का के घर नन्हा मेहमान भी आने वाला है।
विज्ञापन

3 of 11
जेपी डुमिनी और सु डुमिनी
जेपी डुमिनी और सु डुमिनी
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर जेपी डुमिनी ने ब्लॉगर/मॉडल सु डुमिनी ने 25 जून 2011 में शादी की थी और अब दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम इसाबेला हन्ना है, वह साल 2015 में पैदा हुई थी। इनकी शादी को नौ साल हो गए हैं।

4 of 11
जेम्स एंडरसन और डैनियल लॉयड - फोटो : social media
जेम्स एंडरसन और डैनियल लॉयड
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने साल 2004 में पहली बार मॉडल डैनियल लॉयड से मिले और दो साल बाद 2006 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी है। एक मौके पर जेम्स एंडरसन ने कहा था कि डैनियल लॉयड के आने के बाद उनकी जिंदगी अधिक खूबसूरत बन गई है।
विज्ञापन

5 of 11
शेन वॉटसन और ली फरलोंग 
शेन वॉटसन और ली फरलोंग 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन पहली बार साल 2006 में मॉडल/एंकर/प्रजेंटर ली फरलोंग से मिले। इसके चार साल बाद दोनों ने साल 2010 में शादी की। दोनों की शादी को 10 साल हो गए। 
विज्ञापन

6 of 11
मयंती लैंगर और स्टुअर्ट बिन्नी - फोटो : ट्विटर
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर 
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर की शादी साल 2012 में हुई। स्टुअर्ट पूर्व क्रिकेटर रॉजर बिन्नी के बेटे हैं। मयंती भारत की चर्चित टीवी प्रस्तोताओं में से एक हैं। आईपीएल से ठीक पहले मयंती लैंगल ने एक बच्चे को भी जन्म दिया।
विज्ञापन

7 of 11
hardik pandya - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जनवरी के महीने में बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर सबको चौंका दिया था। इसके बाद दोनों ने अचानक शादी की बात से हर किसी को हैरान किया। आईपीएल से ठीक पहले हार्दिक और नताशा भी माता-पिता बने हैं।

8 of 11
केविन पीटरसन और जेसिका टेलर  - फोटो : social media
केविन पीटरसन और जेसिका टेलर 
केविन पीटरसन ने 29 दिसंबर 2007 को पूर्व लिबर्टी एक्स गायक जेसिका टेलर से शादी की थी, जिसके बाद साल 2010 में उन्हें पहली संतान के रूप में बेटे डायलन का जन्म हुआ था। जिसके पांच साल बाद यानी 2015 में उनके घर नन्ही परी आई।

9 of 11
परिवार के साथ वार्नर - फोटो : इंस्टाग्राम
डेविड वार्नर और केंडिस वार्नर 
ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वार्नर ने 4 अप्रैल 2015 को सुपर मॉडल कैंडिस वार्नर से शादी की थी। दोनों की तीन बेटियां हैं। 

10 of 11
आंद्रे रसेल पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
आंद्रे रसेल और जैसिम लॉरा
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने मॉडल जैसिम लॉरा से 2014 में सगाई की थी और फिर ये दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की एक बेटी है।
विज्ञापन

11 of 11
शाकिब अल हसन और उम्मे अहमद शिशिर
शाकिब अल हसन और उम्मे अहमद शिशिर
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने बांग्लादेशी मॉडल उम्मे अहमद शिशिर से 12 दिसंबर 2012 को शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें