टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 वन-डे मैच खेलने वाले बदानी ने 33.35 की औसत से 867 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल हैं।
हालांकि उनके क्रिकेट करियर से ज्यादा रोचक वो किस्सा है जो बदानी के साथ-साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी कभी नहीं भूल सकते। बदानी के खिलाफ खेले उस मुकाबले को सचिन अपने डोमेस्टिक क्रिकेट का सबसे खास मैच भी मानते हैं।