फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने जमकर की गेल की तारीफ, कहा- वह एक जिंदादिल इंसान हैं

Thu, 15 Aug 2019 04:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गेल के साथ नाचते विराट - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज क्रिस गेल की जमकर तारीफ की है। विराट ने गेल के बारे में कहा कि उन्हें क्रिकेट की उनकी उपलब्धियों के अलावा जिंदादिली और दोस्ताना रवैये के लिए जाना जाएगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि, गेल ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ बुधवार को संभवत: अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया।
विज्ञापन

2 of 4
Chris Gayle - फोटो : social Media
हालांकि गेल ने कहा है कि उन्होंने संन्यास नहीं लिया है। कोहली ने 39 साल के गेल को शानदार व्यक्ति करार दिया, जो युवाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है। इसके पहले कोहली और गेल आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से एक साथ खेल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली-क्रिस गेल - फोटो : social Media
विराट ने तीसरे वनडे में डकवर्थ लुईस के तहत भारत की छह विकेट की जीत के बाद कहा कि ‘मैं शानदार करियर, वेस्टइंडीज के लिए खेलने पर उन्हें बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए इतना कुछ किया है और दुनिया भर में वह एक आइकॉन हैं। वह शानदार इंसानों में से एक हैं जो मेरी नजर में उनका सबसे बड़ा गुण है।’ 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली-क्रिस गेल - फोटो : social Media
उन्होंने कहा कि, सभी लोग गेल के क्रिकेट के बारे में जानते हैं, लेकिन वह बेहतरीन इंसान है, वह युवाओं की मदद करते हैं, जिंदादिल हैं और बेहद दबाव की स्थिति में भी हंसते रहते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि दोस्त के रूप में उनके साथ काफी समय बिताया और एक व्यक्ति के रूप में उन्हें जानने का मौका मिला। वह बेहतरीन इंसान हैं और उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें