पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जैक कैलिस आज 41 वर्ष के हो गए। यह एक संयोग ही है कि उनका जन्म 16 अक्टूबर यानी विश्व खाद्य दिवस के दिन हुआ लेकिन इस खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर रनों और विकेटों की ऐसी भूख थी जो आज तक खत्म नहीं हुई है। यह खिलाड़ी जब जब मैदान में उतरा इसने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम के लिए जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश की।
विज्ञापन
2 of 6
जैक कैलिस
- फोटो : getty
महान खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर की श्रेणी के बल्लेबाज माने जाने वाले जैक कैलिस ने 166 टेस्ट और 328 वनडे मैच खेले।दिसंबर, 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। कैलिस ने अपने बेमिसाल करियर में 166 टेस्ट मैचों 13,289 रन बनाए जिसमें 45 शतक और 58 अर्धशतक भी शामिल हैं। कैलिस के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (51) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 45 शतक हैं।
विज्ञापन
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
3 of 6
जैक कैलिस
- फोटो : getty
वनडे करियर की शुरुआत भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ की थी। 9 जनवरी 1996 को करियर का पहला वनडे मुकाबला खेलने वाले कैलिस के नाम 11579 रन दर्ज हैं। इसमें 17 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं।
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
4 of 6
जैक कैलिस
- फोटो : getty
वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। कैलिस सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन तेंडुलकर, रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ से ही पीछे हैं। वह दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 32.53 की औसत से 292 टेस्ट विकेट भी हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
5 of 6
जैक कैलिस
- फोटो : getty
कैलिस की तुलना हमेशा महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स से की जाती रही है और हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड ने कहा भी कहा था कि सचिन तेंदलकर के बाद अगर किसी खिलाड़ी की शानदार उपलब्धियां हैं तो वह कैलिस की ही हैं।कई बार यह भी कहा गया सचिन प्लस जहीर इज इक्वल टू वन जैक कैलिस।
Birthday Special: वर्ल्ड फूड डे के दिन पैदा हुआ लेकिन रनों और विकेटों का भूखा था यह खिलाड़ी
6 of 6
जैक कैलिस
- फोटो : getty
कैलिस ने 1996 से बाद पांच आईसीसी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के अनुरूप ढल जाते थे। एक बार जब उन्हें टेस्ट प्लेयर बताकर टी-20 विश्वकप के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं दी गई तो उन्होंने खेल के मैदान पर टी-20 में अपनी योग्यता और उपयोगिता साबित की और अगले टी-20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा बने।