फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का नया खुलासा, छोटे भाई के साथ रिलेशन बनाने को कहते थे शमी

Fri, 09 Mar 2018 06:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mohammed shami
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मुसीबतों के बीच घिरते ही जा रहे हैं। शमी की पत्नी ने उनके और परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने जो एफआईआर दर्ज कराई है, उसमें क्रिकेटर की मां, बहन, भाई और भाभी का नाम शामिल है। शमी पर तो हत्या की कोशिश और उनके भाई पर बलात्कार क केस दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
mohammed shami
शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा कि उन्हें जानबूझकर अपने पति के भाई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। हसीन जहां की लिखित शिकायत के अनुसार शमी और उनके परिवार पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 498A (क्रुएलिटी), 323 (गंभीर चोट), 307 (हत्या का प्रयास), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक संत्रास), 328 (जहर खुरानी), 34 (कॉमन इंटेंशन) जैसी गंभीर धाराएं लगी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
mohammed shami and hasin jahan
याद हो कि शमी की पत्नी हसीन ने क्रिकेटर की फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सऐप की चैट्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसके बाद हसीन जहां ने यह भी कहा, 'मुझे कही से किसी से कोई मदद नहीं मिली। इसलिए मैंने अपनी बात सामने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। फेसबुक ने मेरा अकाउंट ब्लॉक क्यों किया और मेरी इजाजत के बगैर सभी पोस्ट डिलीट क्यों किए?'

4 of 5
हसीन जहां
हसीन जहां ने यह भी बताया कि शमी का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं और इसी के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। जहां ने कहा है कि शमी के परिवार वाले उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mohammed Shami
बकौल हसीन जहां, 'उत्तर प्रदेश में अपने घर ले जाकर शमी और उसके परिवार वाले मेरे साथ धक्का-मुक्की करते थे। खाने में बहुत सारी चीजें मिला कर देते थे। मैं दो-तीन दिन तक बेड से उठ नहीं पाती थी। शमी अपने बड़े भाई से कहता था कि मुझे वो मार कर जंगल में फेंक दे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें