फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: 'मोहम्मद शमी बोलते हैं- औरत की कोई औकात नहीं होती'

Wed, 21 Mar 2018 01:58 PM IST
मोहम्मद सलाम खान, अमरोहा, 21 मार्च 2018
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शमी और हसीन जहां एक-दूसरे के बारे में लगातार नए खुलासे किए जा रहे हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने 'अमर उजाला' से बातचीत में क्रिकेटर को लेकर एक अहम खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 6
hasin jahan - फोटो : self
हसीन जहां ने कहा कि शमी की हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। वह लगातार फोन पर लड़कियों से चैटिंग करते थे और मेरे साथ उनका बर्ताव बदलते जा रहा था। जहां ने साथ ही कहा कि मुंबई की एक लड़की के साथ शमी की चैटिंग पकड़ी थी। इस बात की जानकारी शमी के पिता को भी दी, जिन्होंने उसे फोन करके इस जोड़ी से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद शमी
हसीन ने आगे बताया, 'शमी को 17 फरवरी को कोलकाता आना था। लेकिन वह दुबई चला गया और लड़की से मिला। वह जनवरी से उससे मिलने की कोशिश कर रहा था। शमी से जब ऐतराज जताया, दोस्तों-वकील से फोन कराए तो उलटे बोला कि औरत की कोई औकात नहीं होती। इसके बाद मैंने उसकी करतूत फेसबुक पर डाल दी।' 

4 of 6
mohammed shami and hasin jahan
हसीन जहां के मुताबिक हसीब (शमी का बड़ा भाई) के आने के बाद शमी की बची ईमानदारी भी मर गई। दिसंबर में सहसपुर ससुराल गई थी तो हसीब की असलियत मेरे सामने आ गई। इसकी शिकायत मैंने शमी से की थी। मैंने शमी से कहा था कि अब हसीब खेती नहीं कराएगा, मैं कराऊंगी। मेरी बेबो (शमी की बच्ची) को शमी की ओर से दिए मेंटेनेंस से परवरिश नहीं होती। बच्चों की परवरिश तहजीब और सोसाइटी से होती है।'
विज्ञापन

5 of 6
हसीन जहां - फोटो : ANI
हसीन ने अपनी पहली शादी के बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'पहले शौहर को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले में वह (शमी) मेरे साथ कई बार कोर्ट गया। शमी को पहली शादी के बारे में पूरी जानकारी थी। मैरेज सर्टिफिकेट में शमी और रजिस्ट्रार के कहने पर बैचलर में टिक किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hasin jahan
बकौल हसीन, 'कल तक मैं डिप्रेशन में थी, दुख दर्द में थी। फेसबुक पर शमी के बारे में पोस्ट करने से पहले डर लगता था कि वह छोड़ देगा तो कैसे रहूंगी। दूसरी शादी छूट गई तो क्या होगा। दुनिया को क्या मुंह दिखाऊंगी। लेकिन अब शमी का डर निकल गया। अब रिलेक्स हूं। शमी के हर सवालों का जवाब दूंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें