फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

Fri, 13 Jan 2017 03:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
हाशिम अमला - फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हाशिम आमला ने जोहानिसबर्ग में अपने 100वें टेस्ट में इतिहास रचकर और भी अधिक यादगार बना लिया। भारतीय मूल के अमला ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेलकर एक खास ‘क्लब’ में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

2 of 10
हाशिम अमला - फोटो : ESPN
अमला ने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ा। इसके साथ ही अमला 100वें टेस्ट में शतक बनने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। अमला ने रंगना हेराथ की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। यह अमला का 26वां टेस्ट शतक था।
विज्ञापन

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

3 of 10
हाशिम अमला और फाफ डु प्लेसी - फोटो : ESPN
मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने अमला को 100वां टेस्ट खेलने पर बधाई देते हुए बताया कि सीमित ओवरों के क्रिकेट के बढ़ते चलने के कारण अमला 100 टेस्ट खेलने वाले आखिरी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हो सकते हैं। आइए देखते हैं किन खिलाड़ियों ने 100वें टेस्ट में जड़ा शतक:

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

4 of 10
कॉलिन काउड्रे
कॉलिन काउड्रे (इंग्‍लैंड)
इंग्लैंड के बल्लेबाज कॉलिन काउड्रे ने 1968 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 100वें शतक में सैंकड़ा जड़ा। काउड्रे ने इस मैच में 104 रनों की शानदार पारी खेली। कॉलिन काउड्रे 100वें मैच में शतकवीर बनने वाले पहले बल्लेबाज बने।
विज्ञापन

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

5 of 10
जावेद मियांदाद
जावेद मियांदाद (पाकिस्‍तान)
कॉलिन काउड्रे के बाद 21 साल तक कोई भी बल्लेबाज अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक बनाने में सफल नहीं हुआ। 1989 के लाहौर टेस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ 145 रन की पारी खेली थी। हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा।
विज्ञापन

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

6 of 10
गॉर्डन ग्रीनिज
गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज ने इंग्लैंड के खिलाफ 1990 में अपना 100वां मैच खेला। सेंट जॉन्स में खेले गए इस मैच में गॉर्डन ने 149 रन बनाए और अपनी टीम को पारी और 32 रनों की जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

7 of 10
एलेक स्टीवर्ट
एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड)
गॉर्डन ग्रीनिज का बदला 10 साल बाद इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट ने लिया। 2000 के मैनचेस्टर टेस्ट में स्टीवर्ट ने 105 रनों की शतकीय पारी खेली। यह स्टीवर्ट का 100वां टेस्ट मैच था। मगर वो अपनी टीम को मैच नहीं दिला पाए और मैच ड्रॉ रहा।

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

8 of 10
इंजमाम उल हक
इंजमाम उल हक (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी अपना 100वां टेस्ट भारत के खिलाफ खेला। इंजमाम ने 2005 में बेंगलुरु में 184 रनों की पारी खेली, जो 100वें टेस्ट में खेली सबसे बड़ी पारी है। पाकिस्तान ने यह मैच 168 रनों से जीता। किसी भी भारतीय ने अपने 100वें टेस्ट में शतक नहीं बनाया है।

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

9 of 10
रिकी पॉन्टिंग
रिकी पॉन्टिंग (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में सिडनी के मैदान में अपना 100वां टेस्ट खेला। पॉन्टिंग दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़ा है। पॉन्टिंग ने पहली पारी में 120 और दूसरी पारी में 143 रन बनाए और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।
विज्ञापन

100वें टेस्ट में हाशिम अमला ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों के कल्ब में हुए शामिल

10 of 10
ग्रीम स्मिथ
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)
हाशिम अमला से पहले 100वें मैच में शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी उन्हीं के देश के थे। 2012 में ओवल के मैदान में अपने 100वें टेस्ट में शतक जड़ा। इसी मैच में अमल ने तिहरा शतक जड़ा। स्मिथ और अमला की जोड़ी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को पारी और 12 रनों से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें