भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की हालिया सीरीज के तीन मैच खत्म हो गए हैं। टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब तक हो चुके तीनों मैचों में दोनों टीमों के बीच बेहतरीन प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। लेकिन इस दौरान एक युवा खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
इस युवा क्रिकेटर ने बांधे विराट की तारीफों के पुल...
2 of 7
विराट कोहली और हसीब हमीद
- फोटो : BCCI twitter
राजकोट में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले 19 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद ने दूसरी पारी में 82 रन बनाए और डेब्यू शतक से चूक गए। लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से यह बात तो साबित कर दी की वो लंबी रेस के घोड़े हैं।
विज्ञापन
इस युवा क्रिकेटर ने बांधे विराट की तारीफों के पुल...
3 of 7
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
मोहाली में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी के दौरान मोहम्मद शमी की एक गेंद हसीब के हाथ में लगी और उनकी उंगली फ्रैक्टर हो गई। इसके बाद वह दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने नहीं उतरे। लेकिन जब उनकी टीम हार के करीब नजर आने लगी तो टूटी उंगली के बावजूद हसीब मैदान में उतरे और अंत तक नाबाद रहे।
इस युवा क्रिकेटर ने बांधे विराट की तारीफों के पुल...
4 of 7
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
इंग्लैंड की मोहाली टेस्ट में हार के बाद जब हमीद पवेलियन लौट रहे थे तब कप्तान विराट कोहली सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने हसीब पीठ ठोंकरर उनकी हौफला अफजाई की और चोट के बावजूद खेली पारी के लिए उनके जज्बे को सराहा।
विज्ञापन
इस युवा क्रिकेटर ने बांधे विराट की तारीफों के पुल...
5 of 7
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
लेकिन इसके बाद कप्तान कुक ने यह घोषणा कर दी कि हसीब को बीच में ही दौरा छोड़कर स्वदेश लौटना होगा। उनकी टूटी उंगली की वहां सर्जरी की जाएगी। चोट ज्यादा गंभीर होने के कारण हसीब हमीद को बचे हुए दो महत्वपुर्ण टेस्ट मैचों के लिए टीम से बाहर रखा गया।
विज्ञापन
इस युवा क्रिकेटर ने बांधे विराट की तारीफों के पुल...
6 of 7
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
मोहाली में मिली 8 विकेट हारने के बाद हसीब हमीद ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली से बातचीत की। बातचीत के दौरान विराट कोहली ने हसीब हमीद की काफी प्रशंसा भी की। इस दौरान विराट ने हसीब को आने वाले वक्त का स्टार भी बता डाला।
इस युवा क्रिकेटर ने बांधे विराट की तारीफों के पुल...
7 of 7
हसीब हमीद
- फोटो : espncricinfo
हालांकि टीम को बीच मझदार में छोड़कर हसीब स्वदेश लौटगए लेकिन विराट से हुई अपनी मुलाकात के बाद हसीब ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी खुशी भी जाहिर की। हसीब ने ट्वीट करते हुए लिखा, कि मेरे लिए भी यह एक बेहतरीन पल था, वह एक गंभीर और इमानदार व्यक्ति हैं। टीम को मिली जीत के बाद उन्होंने मुझे अपना बहुमूल्य वक्त दिया। उसके लिए आभार।