फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड टी-20: हरमनप्रीत ने भरी हुंकार, बोलीं- इंग्लैंड के खिलाफ बदला लेने नहीं, जीतने उतरेंगे

Fri, 23 Nov 2018 05:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
harmanpreet kaur - फोटो : file photo
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ टीम का लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखना होगा, बदला लेना नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
harmanpreet kaur
हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, 'हमारी रणनीति बेहतर हुई है और लक्ष्य बड़े हुए हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ा है। मैं रमेश पोवार को इसका श्रेय देना चाहूंगी क्योंकि उनके आने के बाद से हमारा रवैया और मानसिकता बदली है।'  
विज्ञापन

3 of 5
harmanpreet kaur - फोटो : file photo
हरमनप्रीत ने आगे कहा, 'हमें वर्तमान में जीना होगा। फिलहाल हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अतीत के बारे में सोचने की बजाय हमें लय कायम रखने पर फोकस करना होगा।' 

4 of 5
हरमनप्रीत कौर - फोटो : file photo
इंग्लैंड ने पिछले साल 50 ओवरों के विश्व कप फाइनल में भारत को हराया था। भारतीय टीम ने अभी तक टी-20 विश्व कप में अपने सारे लीग मैच जीते हैं। हरमन ने टीम को मिल रही अप्रतिम सफलता का श्रेय नए कोच रमेश पोवार को देते हुए कहा कि उनके आने से टीम की मानसिकता बदली। तुषार अरोठे की विवादास्पद हालात में रवानगी के बाद पोवार को कोच बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Heather Knight
वहीं, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा कि शुक्रवार का मुकाबला पिछले साल के विश्व कप से अलग होगा। उन्होंने कहा, 'यह अलग प्रारूप है, अलग टीम और अलग कप्तान है। अब 50 ओवरों केविश्व कप का प्रदर्शन मायने नहीं रखता।अब सब कुछ मैच पर निर्भर करेगा। टी20 क्रिकेट में मैच के दिन कुछ भी हो सकता है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें