फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला T20 विश्व कप: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत का जन्मदिन आज, क्या फाइनल में चलेगा बल्ला

Sun, 08 Mar 2020 09:35 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला आठ मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसपर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज वह अपना 31 वां जन्मदिन मना रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हरमनप्रीत कौर - फोटो : social media
भारत पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा है। ऐसे में खिलाड़ी कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगी। टीम के खिलाड़ी चाहेंगी कि सभी मिलकर विश्व कप जीत के साथ अपने कप्तान को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा दें।
विज्ञापन

3 of 7
harmanpreet kaur
कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए आठ मार्च का दिन वाकई दोहरी खुशी का होगा। अग वह यह खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लेती हैं। वह इकलौती कप्तान हैं, जो अपने जन्मदिन के मौके पर वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेंगी। 

4 of 7
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर
और तो और उनके करियर में यह पहला मौका होगा जब उनके माता-पिता मैच देखेंगे। इसके लिए हरमनप्रीत के मात-पिता ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। बारिश की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ रद्द हुए सेमीफाइनल के बाद खुद हरमन ने बताया था कि उनके माता-पिता दोनों पहली बार उनका मैच देखेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
harmanpreet kaur
इन सबसे इतर सवाल तो यह भी उठ रहा है कि पूरे टूर्नामेंट में हरमन का बल्ला खामोश रहा है। चार मैचों में कप्तान हरमनप्रीत के बल्ले से केवल 26 रन निकले हैं। ऐसे में क्या हरमनप्रीत अपने जन्मदिन को खास बनाएंगी और टीम इंडिया को पहली बार विश्व विजेता का खिताब दिलाएंगी?
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के कारण भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला धुल जाने के बाद भी फाइनल में प्रवेश मिल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर
पूरे टूर्नामेंट में हरमनप्रीत का प्रदर्शन
 
रन    खिलाफ
15 श्रीलंका
1 न्यूजीलैंड  
8 बांग्लादेश  
2 ऑस्ट्रेलिया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें