हरलीन ने ट्रॉफी और साथी खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान वह काले चश्मे में नजर आईं। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर, रेणुका ठाकुर और ऋचा घोष के साथ भी तस्वीरें साझा कीं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज हरलीन देओल इन दिनों चर्चा में हैं। 2025 में वनडे विश्व कप चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम की सदस्य रहीं हरलीन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान एक ऐसा सवाल पूछा था, जिससे खुद पीएम भी चौंक गए थे। अब हरलीन ने मुलाकात के बाद की तस्वीर साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'वो ट्रॉफी वाली फीलिंग'।
विज्ञापन
2 of 6
हरलीन देओल
- फोटो : Instagram
हरलीन ने ट्रॉफी और साथी खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान वह काले चश्मे में नजर आईं। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर, रेणुका ठाकुर और ऋचा घोष के साथ भी तस्वीरें साझा कीं। हरलीन इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रही हैं। हरलीन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन
3 of 6
हरलीन देओल
- फोटो : Instagram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चैंपियन टीम इंडिया से मुलाकात की थी, जिसका पूरा वीडियो गुरुवार को जारी किया गया था। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने चुलबुले अंदाज में पीएम से उनका स्किन केयर रूटीन पूछ दिया। इस पर प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
4 of 6
हरलीन देओल
- फोटो : Instagram
हरलीन से पीएम मोदी ने पूछा यह सवाल
दरअसल, बातचीत के दौरान हरलीन देओल ने बताया कि उन्हें टीम के खिलाड़ियों को हंसाना पसंद है और वह अपने आसपास खिलाड़ियों को खुश देखना पसंद करती हैं। और इसके लिए वह कुछ न कुछ हरकतें करती रहती हैं। इस पर पीएम मोदी ने हरलीन से पूछा- यहां आकर भी कुछ किया होगा? तो हरलीन ने कहा- इन लोगों ने मुझे डांट दिया था। कहा कि शांत रहो। इस पर पीएम मोदी के साथ साथ सभी खिलाड़ी हंसने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी और हरलीन
- फोटो : Twitter
हरलीन ने PM मोदी से पूछा स्किन केयर रूटीन
इसके बाद हरलीन कहती हैं, 'सर मुझे आपकी स्किन केयर रूटीन पूछना है। आप बहुत ग्लो करते हो सर।' इस पर पीएम मोदी समते सभी लोग हंसने लगे। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। उन्होंने कहा, 'मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था।' इस पर स्नेह राणा ने कहा, 'सर यह करोड़ों देशवासियों का प्यार है।' पीएम मोदी ने कहा, 'यह तो है ही है। यह बहुत बड़ी ताकत होती है। समाज से इतना लगाव। सरकार में भी रहते काफी समय बीत गए। यह लंबा समय होता है।'
कोच मजूमदार बोले- बाल सफेद हो गए
इस पर कोच अमोल मजूमदार ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सर देखा आपने सवाल कैसे आते हैं। अलग अलग कैरेक्टर्स हैं। दो साल हो गए इनके हेड कोच रहते। बाल सफेद हो गए मेरे।' इस पर पीएम मोदी हंसने लगे।