टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरान ज्यादा प्रभावी नहीं रहा। उन्हें पांचवें व अंतिम टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया क्योंकि पहले के चार टेस्ट में वह अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके। ट्रेंटब्रिज में तीसरे टेस्ट में पांच विकेट लेने के प्रदर्शन को छोड़कर हार्दिक पांच मैचों की सीरीज में खास जश्न नहीं मना सके। हालांकि, भारत लौटकर हार्दिक ने अपने पिता को जरूर आश्चर्यचकित कर दिया।