हार्दिक, प्रीति और शशांक
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, हार्दिक दुनिया भर में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए 10 एथलीटों में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं। दूसरे क्रिकेटर शशांक सिंह हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। शीर्ष 10 में शशांक का नाम होना काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि वह महज एक अनकैप्ड बल्लेबाज हैं। इसी साल आईपीएल से वह सुर्खियों में भी आए थे। आईपीएल ढाई महीने के आसपास चला और इसके बावजूद शशांक लिस्ट में हैं। जिस तरह से उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स द्वारा खरीदा गया था, उसने यकीनन उन्हें इंटरनेट सनसनी बना दिया। यह कहा जाता है कि शशांक को पंजाब किंग्स ने नीलामी में गलती से खरीदा था क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कोई दूसरा शशांक सिंह समझा था। हालांकि, बाद में पंजाब ने सफाई देते हुए कहा था कि उनसे गलती हुई और वह उसी शशांक को खोज रहे थे।
आइए साल 2024 में शीर्ष 10 सबसे ज्यादा खोजे गए एथलीटों पर एक नजर डालते हैं-
- इमाने खेलीफ (मुक्केबाज)
- माइक टायसन (मुक्केबाज)
- लमीन यमल (फुटबॉलर)
- सिमोन बाइल्स (जिमनास्ट)
- जेक पॉल (रेसलर)
- निको विलियम्स (फुटबॉलर)
- हार्दिक पांड्या (क्रिकेटर)
- स्कॉटी शेफलर (गोल्फर)
- शशांक सिंह (क्रिकेटर)
- रोड्री (फुटबॉलर)