फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या-राहुल को लेकर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- अब भी रोल मॉडल बन सकते हैं

Sun, 27 Jan 2019 08:30 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। 'द वॉल' के नाम से मशहूर द्रविड़ ने कहा कि, 'हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल ने अपनी क्षमता के हिसाब से अभी हासिल नहीं किया है और दोनों ही क्रिकेटर रोल मॉडल बन सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
द्रविड़ ने वेबसाइट क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे खुशी है कि दोनों का निलंबन हटा दिया गया। इस मामले में जांच भी पूरी होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'पांड्या और राहुल ने अपनी गलती पहले ही स्वीकार कर ली थी। सार्वजनिक तौर पर भी उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। अब आगे बढ़ने का समय है।' 
विज्ञापन

3 of 6
इंडिया ए और भारतीय अंडर-19 टीम के कोच द्रविड़ ने कहा, 'मैंने उस वीडियो के कुछ क्लिप देखे। साफ तौर पर जब आप भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो आपको अपने विचारों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है क्योंकि आपकी राय कई लोगों को सही नहीं लग सकती। खिलाड़ी और सामाजिक हस्तियां गलती कर सकते हैं। यही सीखने और बढ़ने का हिस्सा होता है।' 

4 of 6
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैंने कई स्तर पर दोनों को कोचिंग दी है। मुझे लगता है कि वह इंटरव्यू (कॉफी विद करन) उनकी छवि को सही तरह दिखाता है। उम्मीद करता हूं कि वे दोनों ही इससे सीखेंगे और मजबूती के साथ वापसी करेंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा, 'आज के दौर में सोशल मीडिया काफी कुछ भूमिका अदा करती है। इसके दोनों ही रूप हैं। जब आप ज्यादा सफलता हासिल करते हो तो चमकते हो लेकिन जब बुरा दौर आता है तो आलोचना भी झेलनी पड़ती है। युवाओं को इसे बेहतर तरीके से समझना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
याद हो कि भारतीय क्रिकेटर पांड्या और राहुल को टीवी शो 'कॉफी विद करन' में महिलाओं पर विवादास्पद बयान के बाद निलंबित कर दिया गया था। कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) की ओर से फिलहाल दोनों का सस्पेंशन हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें