चोट के कारण सितंबर से क्रिकेट के मैदान से दूर हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मुंबई के खिलाफ 14 दिसंबर से होने वाले रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप 'ए' के मैच के लिए बड़ौदा की टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
बड़ौदा क्रिकेट संघ के कार्यवाहक सचिव स्नेहल पारिख ने सोमवार को पीटीआई से कहा कि पांड्या को बड़ौदा की टीम में जगह दी गई है। यूएई में खेले गए एशिया कप के दौरान 25 साल के पांड्या के पीठ में दर्द शुरू हो गया था।
विज्ञापन
3 of 5
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या इन दिनों रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए पांड्या को हरफनमौला बाबाशफी पठान की जगह टीम में शामिल किया गया है।
4 of 5
हार्दिक पांड्या
पांड्या के अलावा केदार देवधर के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय टीम में पूर्व भारतीय हरफनमौला यूसुफ पठान भी हैं। बड़ौदा की टीम इस सत्र में पांच मैचों में एक जीत, तीन ड्रा और एक हार के साथ ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' की संयुक्त तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम 16वें स्थान पर है।