हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
हार्दिक ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर अपना वन-डे डेब्यू किया था। हार्दिक ने अब तक 54 वन-डे खेलते हुए 957 रन बनाए हैं और 54 विकेट भी हासिल किए हैं। उन्होंने 11 टेस्ट और 40 टी-20 मैच खेला है। टेस्ट में हार्दिक के नाम एक शतक के साथ 532 रन हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 310 रन बनाए हैं। टेस्ट में हार्दिक ने 17 जबकि टी-20 में 38 विकेट चटकाए हैं।