फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन जौहर के साथ हार्दिक पांड्या एक और VIDEO हो रहा वायरल, बरात में जमकर मचा रहे धमाल

Tue, 12 Mar 2019 09:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya and karan johar
कॉफी विद करण में महिलाओं के प्रति विवादास्पद बयान देने वाले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अभी भी करण जौहर का साथ छोड़ने को तैयार नहीं है। करण के साथ एक कॉफी पीकर चर्चाओं में आने वाले हार्दिक पांड्या ने इस बार आकाश अंबानी की शादी में जमकर डांस किया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी की शादी का एक वीडिया काफी वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर खुद हार्दिक पांड्या का हाथ पकड़कर स्टेज पर ले जा रहे हैं। इसके बाद दोनों ने स्टेज पर खूब डांस किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या
टीवी शो 'कॉफी विद करण' में शामिल होने के बाद अपने कुछ बयानों को लेकर पांड्या काफी विवादों में आ गए थे और दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।

4 of 5
Koffee with Karan - फोटो : instagram
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में एक साथ नाच कर दोनों ने इन कयासों को झुठला दिया। करण और हार्दिक बाराती बनकर शादी में शामिल हुए, जहां रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी ने भी लाइव परफॉर्म कर रहे गायक मिका के गानों पर खूब डांस किया।

देखेें वीडियो:
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pandya kl rahul
आकाश, श्लोका की शनिवार को शादी के दौरान पीले रंग की शेरवानी पहने करण ने हार्दिक के साथ खूब कदमताल मिलाए। दोनों के साथ में नाचने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में के।एल। राहुल के साथ शामिल पांड्या ने महिलाओं के बारे में कुछ भद्दी टिप्पणियां की थी जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी।

देखेें वीडियो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें