फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने मांगी माफी, पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे करके दुखाया था फैंस का दिल

Wed, 09 Jan 2019 09:32 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कॉफी विद करण शो में अपने निराशाजनक और विवादित बयान के लिए माफी मांगी हैं। भारतीय ऑलराउंडर हाल ही में अपनी टीम के साथी केएल राहुल के साथ शो में नजर आए थे। शो के नियम को ध्यान में रखते हुए होस्ट करण जौहर ने कुछ निजी और साजिशभरे सवाल पूछे। पांड्या ने बिना हिचकिचाए जवाब दिए, लेकिन अपने कई फैंस को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
pandya kl rahul
यह पूछने पर कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से बेहतर बल्लेबाज कौन हैं? इस पर हार्दिक और राहुल ने बेझिझक मौजूदा टीम इंडिया के कप्तान का नाम लिया। पांड्या-राहुल के जवाब ने फैंस का दिल दुखाया। यह सुनते ही फैंस ने ट्विटर पर पांड्या और राहुल को लताड़ लगाई। पांड्या ने इसके बाद अपनी मुसीबतें तब और बढ़ा ली जब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ खुलासे किए।
विज्ञापन

3 of 6
pandya kl rahul
हार्दिक पांड्या ने इस दौरान रिलेशनशिप, डेटिंग और महिलाओं से जुड़े अन्य सवालों के जवाब देकर फैंस का गुस्सा बढ़ा दिया। इसके बाद ट्विटर पर हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना हुई। पांड्या का सबसे परेशान करने वाला बयान रहा जब उन्होंने बताया कि उनके परिवार वालों की सोच काफी खुली हुई है और जब उन्होंने पहली बार लड़की के साथ शारीरीक संबंध बनाए तो घर आकर कहा, आज करके आया है। 

4 of 6
pandya kl rahul
पांड्या ने अपने पुराने समय को याद करते हुए यह भी बताया कि वह अपने माता-पिता को पार्टी में लेकर गए जहां उन्होंने बेटे से पूछा कि किस महिला को देख रहा है? उन्होंने एक के बाद एक सभी महिलाओं की तरफ ऊंगली दिखाकर बताया कि मैं सभी को देख रहा हूं। पांड्या जब आलोचनाओं से घिरे तो उन्हें समझ आया कि मामला हाथ से फिसलता जा रहा है। उन्होंने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से इसके लिए माफी मांगी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
hardik pandya
ऑलराउंडर ने कहा कि वह शो के नेचर के मुताबिक ज्यादा खुल गए और साथ ही कहा कि वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। पांड्या ने लिखा, 'कॉफी विद करण में मेरे बयान पर ध्यान देते हुए मैं उन सभी से माफी मांगता हूं, जिनका मैंने किसी भी तरह दिल दुखाया है। ईमानदारी से कहूं तो मैं शो के अंदाज को देखते हुए ज्यादा खुल गया। मैं किसी की बेइज्जती नहीं करना चाहता था या किसी की भावनाओं को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था। रिस्पेक्ट।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hardik pandya
हार्दिक पांड्या हाल ही में चोट से उबरे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी दो टेस्ट के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। हालांकि, टेस्ट सीरीज में पांड्या को अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला। अब 12 जनवरी से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलेंगी, जिसमें पांड्या का अंतिम एकादश में शामिल होना लगभग तय नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें