फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास तस्वीर को शेयर कर पांड्या हुए धोनी के दीवाने, लोगों ने कहा 'वर्ल्ड कप हमारा होगा'

Wed, 08 May 2019 08:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हार्दिक धोनी - फोटो : file
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का पहला क्वॉलिफायर मंगलवार को मुंबई और चेन्नई के बीच खेला गया। मुंबई यह मैच 6 विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंच गई । 

एक तरफ जहां इस मैच के रिजल्ट के चर्चे थे तो वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो चर्चा में रही। फोटो देखते-देखते तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने भी जमकर कमेंट किया।
 
विज्ञापन

2 of 7
धोनी हार्दिक - फोटो : file
इस फोटो को हार्दिक पांड्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पांड्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी प्रेरणा, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरे लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी।' 
 
विज्ञापन

3 of 7
धोनी - फोटो : social media
वहीं IPL के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी यही तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा 'फिनिशर्स'।
 
 
तस्वीर में देखा जा सकता है कि मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी का हाथ पकड़ा हुआ है। 


 

4 of 7
ms dhoni
मौजूदा IPL में हार्दिक पांड्या और धोनी दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को कई महत्वपूर्ण मैच जिताए हैं। धोनी के साथ-साथ हार्दिक पांड्या के लिए भी यह सीजन बेहद शानदार रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं इस सीजन में हार्दिक पांड्या को कई बार हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए भी देखा गया है, जिसे धोनी का सिग्नेचर शॉट भी कहा जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
हार्दिक पांड्या
पांड्या और धोनी की यह खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो पर लोग जहां खूब कमेन्ट कर रहे हैं वहीं इसे शेयर करते हुए दोनों को वर्ल्ड कप का मुख्य हथियार भी बता रहे हैं।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुंबई - फोटो : pti
बता दें कि IPL 2019 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 131 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई ने 18.3 ओवर में ही चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें