फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महिलाओं से संबंध बनाने वाले बयान पर बुरे फंसे पांड्या, राहुल को भी नोटिस

Wed, 09 Jan 2019 12:52 PM IST
शशांक गौर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
pandya kl rahul
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर केएल राहुल को कारण बताओ नोटिस भेजा है। पांड्या और राहुल ने हाल ही में एक टीवी शो पर महिलाओं के संबंध में बातें बोलकर फैंस का दिल दुखाया। ऐसी संभावना है कि बोर्ड अब खिलाड़ियों के इस तरह के शो में शिरकत करने पर रोक लगा सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हार्दिक पांड्या
पांड्या के कॉफी विद करण शो में बयान की कड़ी आलोचना हुई, जिसके बाद ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और कहा कि वह शो के नेचर में डूब गए, जिसके चलते ऐसी बातें बोल गए। वहीं राहुल ने आलोचनाओं पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी।
 

 
विज्ञापन

3 of 8
vinod rai - फोटो : ट्विटर
प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, 'हमने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को उनके बयानों के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। उन्हें 24 घंटे में अपना जवाब बताना होगा।'  25 वर्षीय पांड्या और राहुल एकसाथ फिल्म-मेकर करण जौहर द्वारा होस्ट किए सेलिब्रिटी चैट शो में आए थे। 

4 of 8
hardik pandya
ऑलराउंडर ने कहा कि वह शो के नेचर के मुताबिक ज्यादा खुल गए और साथ ही कहा कि वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। पांड्या ने लिखा, 'कॉफी विद करण में मेरे बयान पर ध्यान देते हुए मैं उन सभी से माफी मांगता हूं, जिनका मैंने किसी भी तरह दिल दुखाया है। ईमानदारी से कहूं तो मैं शो के अंदाज को देखते हुए ज्यादा खुल गया। मैं किसी की बेइज्जती नहीं करना चाहता था या किसी की भावनाओं को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था। रिस्पेक्ट।'

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने मांगी माफी, पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे करके दुखाया था फैंस का दिल
विज्ञापन

5 of 8
हार्दिक पांड्या
शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने और अपने माता-पिता के साथ खुले होने की बाते बताई थीं। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जररूत है कि वह कैसे मूव कर रही हैं।'

विज्ञापन

6 of 8
pandya kl rahul
पांड्या की इसके बाद जमकर आलोचना हुई और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को भी उनकी यह हरकत रास नहीं आई। एक सूत्र के मुताबिक पांड्या के बयान मूर्खतापूर्ण और चापलूसी भरे लगे। हो सकता है कि भारतीय क्रिकेटरों के इस तरह के शो में जाने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

7 of 8
pandya kl rahul
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'यह देखना होगा कि खिलाड़ियों को ऐसे शो में जाने की इजाजत देनी चाहिए, जिनका क्रिकेट से कोई संबंध नहीं हो।'
विज्ञापन

8 of 8
hardik pandya
हार्दिक पांड्या हाल ही में चोट से उबरे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी दो टेस्ट के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। हालांकि, टेस्ट सीरीज में पांड्या को अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला। अब 12 जनवरी से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलेंगी, जिसमें पांड्या का अंतिम एकादश में शामिल होना लगभग तय नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें