टीम इंडिया के सितारे आजकल बुलंदियों पर हैं। इसका कारण है युवा खिलाड़ियों की नई खेप जो पुराने दिग्गजों की जगह टीम में आकर सफलता की नई गाथा लिख रहे है। ऐसे में दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ-साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इन युवा खिलाड़ियों के मुरीद हो गए हैं।
विज्ञापन
विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल
2 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : getty
इन्हीं युवा खिलाड़ियों में से एक हैं युवा सेंसेशन हार्दिक पांड्या। पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के क्या जड़े। हर किसी की जुबान पर उनका नाम आ गया है। कप्तान विराट कोहली भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल
3 of 7
भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
हालांकि हार्दिक पांड्या के मैदान और मैदान के बाहर भड़कीले रवैये को लेकर बहुत सी बातें चल रही हैं। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट का मानना है कि हार्दिक भारतीय टीम के लिए एक बड़ी धरोहर हैं। कोहली ने कहा पांड्या का आकलन उन चीजों के आधार पर नहीं करना चाहिए जो बेमतलब की हैं।
विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल
4 of 7
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए विराट ने कहा, पांड्या भारतीय क्रिकेट की एक बड़ी धरोहर हैं। एक ऐसा खिलाड़ी मिल पाना बेहद मुश्किल है जो नियमित रूप से 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है इसके अलावा वह अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सके। हमने ऐसा बांग्लादेश के खिलाफ होते देखा। उस मैच में पांड्या ने 54 गेंद में 80 रन बनाए। यदि आप उनसे कहें कि अगले 17 ओवर बल्लेबाजी करनी है तो वो ऐसा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल
5 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty
उनके रहन-सहन का तरीका कैरेबियाई खिलाड़ियों जैसा है इस पर लोगों को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए कि वह मैदान के बाहर कैसे रहते हैं। यह उनका अपना जीवन है और वह जैसे रहना चाहें रहें। इसी के साथ वह अपने लिए रास्ते बनाते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल
6 of 7
हार्दिक पांड्या
विराट ने आगे कहा, यदि ऐसे खिलाड़ी को सपोर्ट मिलता रहा तो आने वाले दिनों में उसकी गिनती देश के चुनिंदा खिलाड़ियों में होगी। कोहली ने कहा, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वह एक संपूर्ण बल्लेबाज है। जिसे वह धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तब्दील कर रहा है। एक कप्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसे आपको हर वक्त उत्साहित नहीं करना पड़ता है। उसके अंदर पहसे से ही आग और वह हमेशा उत्साहित रहता है।
विराट ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ, कहा- ऐसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल
7 of 7
हार्दिक पांड्या
विराट ने आगे कहा, वह एक बेहतरीन फील्डर, बल्लेबाज और गेंदबाज है। उनके जैसे खिलाड़ियों की वजह से टीम को जो संतुलन मिलता है वह अनमोल है। यह बात पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या ने अपने खेल से साबित भी कर दी।