फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harbhajan vs Dhoni: 'हमारी कई वर्षों से बात नहीं हुई...उन्होंने फोन नहीं उठाया', हरभजन ने धोनी पर साधा निशाना

Wed, 04 Dec 2024 10:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरभजन ने खुलासा किया कि वह और एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स में अपने वर्षों के दौरान सिर्फ स्टेडियम में बात करते थे और मैदान के बाहर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।
विज्ञापन
1 of 7
धोनी और हरभजन - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि वह और एमएस धोनी एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। भज्जी ने खुलासा किया है कि उन्हें एमएस धोनी के साथ कोई समस्या नहीं है, लेकिन वह और भारत के पूर्व कप्तान अब दोस्त नहीं हैं। हरभजन सिंह और धोनी 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के अभिन्न अंग थे। धोनी ने इन दोनों टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। वहीं, भज्जी ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में सात और 2011 वनडे विश्व कप में नौ विकेट लिए थे।
विज्ञापन

2 of 7
धोनी और हरभजन - फोटो : IPL/BCCI
हरभजन ने किए कई बड़े खुलासे
न्यूज 18 से बात करते हुए हरभजन ने खुलासा किया कि वह और एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स में अपने वर्षों के दौरान सिर्फ स्टेडियम में बात करते थे और मैदान के बाहर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी। हरभजन 2018-2020 के बीच चेन्नई स्थित फ्रेंचाइजी के लिए खेले। उन्होंने आगे कहा कि वह केवल उन लोगों को फोन करते हैं जो उनके कॉल उठाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
धोनी और हरभजन - फोटो : IPL/BCCI
भज्जी और धोनी में नहीं होती बातचीत
उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं धोनी से बात नहीं करता। जब मैं सीएसके में खेल रहा था, तब हमने बात की थी, लेकिन इसके अलावा हमने बात नहीं की है। 10 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। मेरे पास उनसे बात करने का कोई कारण नहीं है, शायद वह करते हों कॉल। मैं नहीं जानता कि इसके पीछे क्या वजह है। जब हम सीएसके में आईपीएल में खेल रहे थे, तब हम बात करते थे और वह भी मैदान तक ही सीमित थी। उसके बाद न वह मेरे कमरे में कभी आए, न ही मैं उनके पास गया।'

4 of 7
धोनी और हरभजन - फोटो : Twitter
'मैं उनसे बात नहीं करता जो कॉल नहीं उठाते'
भज्जी ने कहा, 'मेरे पास उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। यदि उन्हें कुछ कहना है तो वह मुझे बता सकते हैं। लेकिन अगर उनके पास बात करने के लिए कुछ होता तो उन्होंने मुझे अब तक बता दिया होता। मैंने कभी उन्हें फोन करने की कोशिश नहीं की क्योंकि मुझमें बहुत जुनून है। मैं केवल उन लोगों को फोन करता हूं जो मेरा फोन उठाते हैं। मेरे पास अन्यथा समय नहीं है। मैं उन लोगों के संपर्क में रहता हूं जिनके साथ मैं दोस्त हूं। एक रिश्ते में हमेशा दोनों पक्षों के सहयोग की जरूरत होती है। अगर मैं आपका सम्मान करता हूं, तो मुझे आशा है कि आप मेरा सम्मान करेंगे या आप मुझे जवाब देंगे। अगर मैं आपको एक या दो बार कॉल करता हूं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो मैं शायद आपसे उतना ही मिलूंगा जितना मुझे चाहिए होगा।'
विज्ञापन

5 of 7
धोनी और हरभजन - फोटो : Twitter
2021 में भज्जी ने क्रिकेट से संन्यास लिया
हरभजन और धोनी ने आखिरी बार 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में एक साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 2015 विश्व कप के बाद हरभजन और युवराज सिंह को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। हरभजन 2015 के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके। उन्होंने 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
विज्ञापन

6 of 7
धोनी और हरभजन - फोटो : Twitter
धोनी को लेकर हरभजन के बदलते रहते हैं सुर
भारत के दो पूर्व क्रिकेटर्स हरभजन सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के बीच विवाद की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। हरभजन ने कई बार अपने बयान से भारत के पूर्व कप्तान पर निशाना साधा था। रिटायरमेंट के बाद हरभजन ने राष्ट्रीय टीम से खुद को बाहर किए जाने को लेकर कई बयान दिए थे। एक इंटरव्यू के दौरान भज्जी ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह कुछ और साल क्रिकेट खेल सकते थे। हालांकि, उन्हें टीम मैनेजमेंट की ओर से उस प्रकार समर्थन नहीं मिला, जैसा एमएस धोनी को मिला था। साथ ही कप्तानी को लेकर भी हरभजन ने कई बयान दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धोनी और हरभजन - फोटो : Twitter
भज्जी ने अपने दिए गए बयानों से लिया यू टर्न
इसके बाद पिछले साल मार्च में एक और इंटरव्यू में भज्जी ने अपने दिए गए बयानों से यू टर्न ले लिया था और कहा था कि उन्हें धोनी से कोई शिकायत नहीं है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। हरभजन ने कहा था- मुझे एमएस धोनी से समस्या क्यों होगी? हमने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेली है और हम बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और अब भी हैं। वह अपने जीवन में व्यस्त हो गए और मैं अपने जीवन में व्यस्त हो गया। हम बहुत बार नहीं मिलते, लेकिन संबंध में कोई दरार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें