फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल के हरभजन ने ठोकी ताल, आज के युवा स्पिनर्स को दी खुली चुनौती

Fri, 17 Jul 2020 10:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने आज के युवा स्पिनर्स को दी खुली चुनौती दी है। उनका कहना है कि 40 साल की उम्र में भी वो किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
हरभजन सिंह
भज्जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने इतना तक कहा डाला कि अगर अगर किसी को उनकी क्षमता पर शक है तो देश के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों के साथ उनका कौशल परीक्षण करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
harbhajan singh
टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट और 236 वन-डे खेलने वाले हरभजन ने कहा, 'मैं भारत के लिए कम से कम 800 दिनों तक मैदान पर उतरा हूं। मैंने इतना कुछ हासिल किया है, जिसमें किसी की सहानुभूति की जरूरत नहीं है। लेकिन हां, अगर कौशल की बात करें, तो आप किसी के साथ भी मेरा परीक्षण कर सकते हैं, मैं अभी भी तैयार हूं।'

4 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई
जब हरभजन से पूछा गया कि वो घरेलू क्रिकेट खेले बिना आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते है तो उन्होंने कहा, 'हर किसी का अपना तरीका होता है। अगर किसी को लगता है कि उसके लिए मैच जरूरी है तो उसके लिए ये अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरभजन सिंह
भज्जी ने आगे कहा, 'मैंने जीतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है और अगर मैं नेट पर एक महीने में 2000 गेंद फेंकता हूं तो मेरे लिए ये काफी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें