पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र में भड़काऊ भाषण के बाद अब हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। इमरान खान द्वारा एक बार फिर से भारत को युद्ध की गीदड़ भभकी देने के बाद भारत की तरफ से जमकर विरोध हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
gandhi jayanti
इसी कड़ी में अब भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हरभजन सिंह ने भी इमरान को आड़े हाथों लेते हुए फटकार लगाई है। दोनों खिलाड़ियों ने गांधी जयंती पर ट्वीट कर इमरान खान से अहिंसा और शांति की बात करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने ट्वीट में कहा, 'महात्मा गांधी ने अपनी पूरी जिंदगी में शांति और अहिंसा का संदेश दिया। इमरान खान ने यूएन के मंच से धमकी के साथ नफरत की बात की। पाकिस्तान को एक ऐसे लीडर की जरुरत है जो विकास, रोजगार, आर्थिक स्थिति की बात करे ना की आतंकवाद और जंग की।
4 of 5
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं स्पिन गेंदबाज हरभजन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘यूएनजीए के भाषण में भारत के खिलाफ न्यूक्लियर लड़ाई के संकेत दिए गए। एक शानदार खिलाड़ी होने के नाते इमरान खान द्वारा ‘खूनी संघर्ष’, ‘अंत तक लड़ाई’ जैसे शब्दों का प्रयोग दो देशों के बीच सिर्फ नफरत को बढ़ावा देगा। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी।’
बता दें कि कुछ दिनों पहले संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत की तरफ इशारा करते हुए परमाणु हमले की धमकी देते हुए नफरत फैलाने की असफल कोशिश की थी।