फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस पत्नी और बेटी संग अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह, देखिए PHOTOS

Fri, 11 May 2018 03:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कभी टीम इंडिया के अहम गेंदबाज रहे हरभजन सिंह IPL 2018 के इस सीजन में पहली बार मुंबई इंडियंस के अलावा किसी दूसरी टीम के साथ खेल रहे हैं। जब मुंबई इंडियंस ने भज्जी को नहीं खरीदा तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार टर्बनेटर पर भरोसा जताया। अब टूर्नामेंट से समय निकालकर हरभजन पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया के साथ गरीब नवाज की दरगाह में जियारत करने अजमेर शरीफ पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इस मौके पर हरभजन सिंह और उनके पूरे परिवार ने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर कामयाबी की मन्नत मांगी। हरभजन के साथ पहुंची पत्नी गीता यहां पारंपरिक सलवार-कमीज में नजर आ रही थीं। 


 
विज्ञापन

3 of 4
हरभजन सिंह अपनी बेटी हिनाया हीर को गोद में लिए हुए थे। दोपहर बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा दरगाह पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। पुलिस के सुरक्षा घेरे में वे दरगाह जियारत को पहुंचे।
विज्ञापन

4 of 4
खादिम सैयद अताउर रहमान चिश्ती ने जियारत कराई। सैयद फहीम चिश्ती ने दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया, वे दोनों कुछ देर दरगाह में रहे। फिर बाद में कादिर ने बताया कि हरभजन सिंह दरगाह में कुछ समय रूकना चाहते थे लेकिन जमा हो रही भीड़ में अपनी बेटी को परेशान होते हुए देखकर तुरंत वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें