फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने IPL में बनाया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Sat, 11 May 2019 08:33 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हरभजन सिंह
चेन्नई और दिल्ली के बीच शुक्रवार को विशाखापट्नम में खेले गए IPL के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया।
विज्ञापन

2 of 4
हरभजन सिंह
38 साल के इस अनुभवी गेंदबाज ने दिल्ली के खिलाफ 2 विकेट लेते ही IPL के इतिहास में 150 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। इस दौरान भज्जी ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शेरफेन रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया। इसके साथ वह IPL के इतिहास में 150 विकेट लेने वाले पहले ऑफ स्पिनर बन गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
हरभजन सिंह - फोटो : ipl
इस लिस्ट में सबसे आगे लसिथ मलिंगा (121 मैच में 169 विकेट),  दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा (147 मैच में 156 विकेट), जबकि तीसरे नंबर पर पीयूष चावला (157 मैच में 150 विकेट) हैं। हालांकि, पीयूष चावला और हरभजन सिंह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
विज्ञापन

4 of 4
चेन्नई बनााम दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार IPL के फाइनल में जगह बनाई है। अब 12 मई को फाइनल में चेन्नई का सामना मुंबई से होगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 6 विकेट खोकर 6 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें