फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhoni Birthday: कैसे आई धोनी में इतनी ताकत, चार तस्वीरों से समझिए हेलीकॉप्टर शॉट का पूरा गणित

Tue, 07 Jul 2020 06:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
MS DHONI SIX
महेंद्र सिंह धोनी के नाम वैसे तो क्रिकेट में कई कीर्तिमान और उपलब्धियां दर्ज हैं, लेकिन मैदान में उनके द्वारा खेला जाने वाला एक शॉट पूरी दुनिया में मशहूर और चर्चित है। इसका नाम है 'हेलीकॉप्टर शॉट', एक ऐसा शॉट जिसे खुद धोनी ने इजाद किया और आज भी उनके बल्ले से निकलने वाला यह हवाई शॉट दर्शकों का पसंदीदा है।


देखने में यह जितना आसान है, खेलने में यह उतना ही मुश्किल। यही कारण है कि इस शॉट को आज भी सिर्फ धोनी ही बेहद आसानी और सटीकता से लगा पाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धोनी को यह शॉट लगाने की ताकत, शिक्षा और तकनीक कैसे मिली, आइए हम आपको तस्वीरों के माध्यम से इसे समझाते हैं।

धोनी के इस शॉट के लिए ताकत, हाथ-आंख का समन्वय और जोखिम की जरूरत होती है। यह शॉट आज भी आधुनिक क्रिकेट के सबसे रोमांचक खोज में से एक है।
विज्ञापन

2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
हेलीकॉप्टर शॉट का इतिहास
कहा जाता है कि धोनी ने अपने बचपन के दोस्त और झारखंड के पूर्व खिलाड़ी संतोष लाल से यह शॉट सीखा। धोनी ने अपने दोस्त से शुरुआती दौर में इस शॉट को खेलना सीखा और फिर बड़े स्तर पर इसका इस्तेमाल शुरू किया और देखते-देखते इसे अपना ट्रेडमार्क शॉट बना गए। दुर्भाग्य से, लाल का 29 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
धोनी से पहले सचिन ने खेला था यह शॉट
भले ही हेलीकॉप्टर शॉट धोनी की वजह से मशहूर हुआ और उनके नाम के साथ जुड़ा, लेकिन उनसे पहले दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी एक मैच में इस शॉट को लगाया था। हालांकि सचिन और धोनी के शॉट में तकनीक और ताकत का फर्क था। दरअसल सचिन ने 2002 में ऐसे ही एक शॉट को इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट, डरहम में वन-डे मैच के दौरान खेला था।

4 of 7
MS DHONI
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार धोनी ने खेला शॉट
धोनी का यह शॉट पहली बार 2006 में गोवा में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान देखने को मिला था। धोनी ने इसे स्टैंड की तरफ उठाकर खेला था। इसके बाद अंग्रेजी के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने चकित होकर रेडियो पर कहा: बस इस शॉट में बैक-लिफ्ट और फॉलो-थ्रू देखें! निश्चित तौर पर नहीं मालूम कि उसने वहां क्या किया, लेकिन यह बहुत प्रभावी था, लगभग अपने पैरों के दम पर घूम गया।
विज्ञापन

5 of 7
महे
कैसे मिला हेलीकॉप्टर नाम?
यह दिलचस्प है कि 2011 में पेप्सी के एक ऐड में धोनी को एक व्यक्ति चारा काटने वाली मशीन चलाना सीखाता है और फिर धोनी से कहता है कि बहुत बढ़िया, अब वहां पर भी ऐसे ही करना'। इस ऐड में अंत में कहा जाता है कि पेप्सी हेलीकॉप्टर शॉट का आधिकारिक स्पांसर।

विज्ञापन

6 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
ताकत और तकनीक का समन्वय
इस शॉट में मुख्य तौर पर जिसकी जरुरत होती है वो है ताकत और संतुलन। धोनी इस शॉट में अपनी मांसपेशियों की पूरी ताकत इसमें लगाते हैं, इस दौरान उनका बल्ला पीछे की तरफ अधिक उठा रहता है और तेजी से नीचे की तरफ गेंद से टकराता है। इस शॉट को सही तरीके से लगाने के लिए, जांघों से कूल्हे तक और फिर हाथों में ताकत को लाना पड़ता है, लेकिन बावजूद इसके इसमें मुख्य भूमिका कलाई की होती है जो सारे बल का उपयोग करता है और इसे प्रदर्शित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लॉर्ड्स टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर
शॉट की अहम कड़ी
धोनी के इस शॉट में कलाइयों के साथ-साथ उनके पैर की भी अहम भूमिका होती है, वे जब इस शॉट के दौरान बल्ले से गेंद पर प्रहार करते हैं तो उनके पैर का पंजा लगभग हवा में होता है और बस हल्का सा ही जमीन को छूता है। ये सब जानते हैं कि धोनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और उनके द्वारा खेला गया लगभग हर शॉट ताकत से भरा होता है, लेकिन उनके इस शॉट के लिए ताकत के साथ, एकाग्रता और तकनीक की अधिक जरुरत होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें